पांचवें दिन क्या है भारत की जीत का प्लान, बैटर्स ने कर दिया काम, अब बॉलर्स पर दारोमदार

पांचवें दिन क्या है भारत की जीत का प्लान, बैटर्स ने कर दिया काम, अब बॉलर्स पर दारोमदार


Last Updated:

IND vs ENG 1st Test Day 5: भारतीय टीम ने इंग्लैंड से पहला टेस्ट जीतने की पूरी तैयारी कर ली है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए ऐसा लक्ष्य दिया है, जो वह लीड्स में कभी हासिल नहीं कर सका है.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन भारत के प्लान में जसप्रीत बुमराह का रोल सबसे अहम होगा.

हाइलाइट्स

  • भारत ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड पर बनाया दबाव.
  • इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 371 रन का लक्ष्य.
  • इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बनाए.

IND vs ENG 1st Test Day 5: शुभमन गिल की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने इंग्लैंड से पहला टेस्ट जीतने की पूरी तैयारी कर ली है. भारत ने मेजबान टीम को जीत के लिए 371 रन का असंभव सा लक्ष्य दिया है. ऐसा लक्ष्य जो हेडिंग्ले, लीड्स के मैदान पर इंग्लैंड कभी हासिल नहीं कर सका है. हेडिंग्ले में 370 रन से बड़ा लक्ष्य सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही हासिल कर सका है. वह भी एक बार. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. भारत को फिर भी पूरे प्लान के साथ उतरना होगा और मैदान पर उसे अमलीजामा भी पहनाना होगा.

1. बुमराह की बॉलिंग निर्णायक
भारतीय टीम का सबसे बड़ा दारोमदार जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर रहेगा. बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. उनकी सटीक यॉर्कर, स्पीड और स्विंग इंग्लैंड के लिए खतरा है. कप्तान गिल को यह ध्यान रखना होगा कि बुमराह से ओवरबॉलिंग ना कराएं. उन्हें मैच में फ्रेश रखना होगा. साथी गेंदबाजों मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को बुमराह का साथ देना होगा.

2. रवींद्र जडेजा का बड़ा रोल
भारत के प्लान में रवींद्र जडेजा भी अहम हैं. हेडिंग्ले की पिच पर पांचवें दिन टर्न मिलने की संभावना है. जडेजा की सटीक लाइन-लेंथ इंग्लैंड के बैटर्स को परेशान कर सकती है. अगर जडेजा विकेट ना भी लें तो एक छोर से रनों पर रोक लगा सकते हैं. उनका बनाया दबाव तेज गेंदबाजों के काम आए.

3. अब नहीं छोड़ना कैच
टेस्ट मैच की खूबी यह है कि इसमें दोनों टीमें दो-दो बार बैटिंग और फील्डिंग करती हैं. इससे गलती की भरपाई करने का मौका रहता है. लेकिन पांचवें दिन की गलती की भरपाई नहीं होती. भारत को यह ध्यान रखना होगा कि उसने इंग्लैंड की पहली पारी में भले ही कैच टपकाए हों, दूसरी पारी में ऐसा करना घातक हो सकता है. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने कैच छोड़े थे.

4. बैजबॉल के दबाव में मत बिखरना
इंग्लैंड की खासियत यह है कि वह विकेट गिरते रहने के बावजूद तेजी से बैटिंग करता है. बैटिंग की इसी स्टाइल को बैजबॉल नाम है. अगर इंग्लैंड तेजी से रन बनाए तो भारत को धैर्य रखना होगा. जडेजा को लगातार एक छोर से दबाव बनाना होगा. दूसरे छोर से बुमराह एंड कंपनी को विकेट लेने पर फोकस करना होगा. कप्तान गिल को गेंदबाजों का रोटेशन ऐसे करना होगा कि वे थकें नहीं.

5. मौसम से मिलेगा साथ
मैच के पांचवें दिन भारत को मौसम का साथ भी मिल सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है. बादल छाए रहेंगे. अगर बारिश के कारण एक घंटे का खेल भी रुका तो इससे इंग्लैंड पर दबाव बढ़ जाएगा. इससे ओवर घटेंगे, जिससे उसकी जीत की संभावना कम होगी. अभी इंग्लैंड को मंगलवार को दिनभर बैटिंग कर 350 रन बनाने हैं. उसके सभी विकेट बाकी हैं. भारत को जीतने के लिए इंग्लैंड को ऑलआउट करना होगा.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

तैयार है भारत की जीत का प्लान, बैटर्स ने कर दिया काम, अब बॉलर्स पर दारोमदार…



Source link