Last Updated:
Drumstick leaves. मोरिंगा (सहजन) पत्तियां जहां सेहत के लिए उपयोगी हैं वही इन पत्तों का सेवन करने से सेहत को कुछ नुकसान भी होते हैं. ये पत्ते कुछ लोगों की सेहत पर जहर की तरह भी असर करते हैं. कुछ बीमारियों में इनका सेवन जहर के सामान होता है. इन मरीजों को ये पत्तियां खाने से बचना चाहिए…
छतरपुर के डॉक्टर राजेश अग्रवाल बताते हैं कि मोरिंगा जिसे छतरपुर में मुनगा या सहजन भी कहा जाता है. ये पत्तियां सेहत के लिए अमृत है. ये पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं जो शरीर को पोषण देती हैं.

फाइबर से भरपूर ये पत्तियां पाचन को दुरस्त करती हैं. जिन लोगों को कब्ज, गैस और एसिडिटी परेशान करती है वो रोज इन पत्तियों का सेवन करें.

विटामिन से भरपूर मोरिंगा (मुनगा) की पट्टी आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं और आंखों को हेल्दी रखते हैं. इन पत्तों का सेवन करने से याददाश्त दुरुस्त रहती है. मोरिंगा की यह पत्तियां श्वास संबंधी बीमारी में भी फायदेमंद होती हैं.

दिल के मरीज इसका सेवन करने से परहेज करें. ब्लड प्रेशर कम होता है. दिल के मरीज अगर पहले से ही बीपी कंट्रोल करने की दवा ले रहे हैं तो उनका बीपी बहुत ज्यादा डाउन हो सकता है जिससे चक्कर, थकान और हार्टबीट काम हो सकती है.

प्रेगनेंसी में महिलाएं मोरिंगा(मुनगा या सहजन) के पत्तों का सेवन बिल्कुल नहीं करें. ये पत्ते मां और बच्चे की सेहत को बिगाड़ सकते हैं. अधिक सेवन करने से महिलाओं में अपच, दस्त या गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

डायबिटीज मरीजों को सहजन के पत्तों का सेवन नहीं करना चाहिए. इन पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक गिर सकता है. जिससे Hypoglycemia हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा होता है.