बिजली के लिए तरस रहे शिवपुरी के 30 परिवार: डीपी से 5 खंभों की दूरी, गरीब मजदूरों ने कलेक्टर से लगाई गुहार – Shivpuri News

बिजली के लिए तरस रहे शिवपुरी के 30 परिवार:  डीपी से 5 खंभों की दूरी, गरीब मजदूरों ने कलेक्टर से लगाई गुहार – Shivpuri News



शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड 16 बड़ोदी सड़क पर बल्लू यादव की चक्की क्षेत्र में रहने वाले 30 परिवारों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इन घरों से बिजली की डीपी 5 खंभों की दूरी पर है। इस कारण विद्युत कंपनी स्थाई कनेक्शन देने से मना कर रहा है।

.

मंगलवार को इन मजदूर परिवारों ने शिवपुरी कलेक्टर को सामूहिक आवेदन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि सरकारी खर्च पर उनकी बस्ती तक पांच खंभे और सर्विस लाइन लगवाई जाए। रहवासियों का कहना है कि वे दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा करते हैं। खंभे और वायरिंग का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं है।

आवेदन पर कमलसिंह कुशवाह, राजू प्रजापति, सावित्री ओझा, नीलम परिहार, कमलसिंह पाल, राधे रावत, विक्रम धानुक और फोसू कुशवाह समेत 25 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। उनका कहना है कि बिजली मिलने से बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम सुचारु रूप से हो सकेंगे।



Source link