राजगढ़| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग सीहोर में संपन्न हुआ। यह वर्ग 19 जून से शुरू हुआ था। इसमें प्रांत के 18 जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने संगठन की कार्यशैली, विचारधारा और नेतृत्व कौशल का प्रशिक
.
राजगढ़ जिले में रामबाबू दांगी को विभाग प्रमुख, रोहित सोनी को विभाग संगठन मंत्री, अमन व्यास को विभाग संयोजक, उमा बैरागी को विभाग छात्रा प्रमुख, देवेंद्र कुमार विमल को जिला प्रमुख और शुभम शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान मुख्य अतिथि रहे। वर्ग में शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई।