Ind vs Eng, 1st Test : पांचवें दिन भरपूर ड्रामा, अंपायर पर भड़के मोहम्मद सिराज

Ind vs Eng, 1st Test : पांचवें दिन भरपूर ड्रामा, अंपायर पर भड़के मोहम्मद सिराज


Last Updated:

Mohammed Siraj shows anger as umpire denies ball change: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन जीत का इरादा लेकर उतरी और उसे अंपायर से बार बार ना सुनना पड़ा. दरअसल भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ…और पढ़ें

अंपायर ने ठुकराई भारतीय खिलाड़ियों के नई बॉल देने की मांग

हाइलाइट्स

  • मोहम्मद सिराज ने अंपायर से नई गेंद की मांग की.
  • अंपायर ने बार-बार गेंद बदलने से इनकार किया.
  • आखिरकार भारतीय टीम को 27वें ओवर में नई गेंद मिली.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पांचवें दिन तक मैच का नतीजा क्या होगा किसी को नहीं पता. भारत को जीत के लिए दस विकेट चाहिए थे जबकि इंग्लैंड को 350 रन बनाना है. पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के आखिरी दिन पहले सेशन में भरपूर ड्रामा देखने को मिला. खेल के पहले घंटे में जैक क्रॉली और बेन डकेट ने नई गेंद का सामना करते हुए ज्यादा मौके नहीं दिए जिससे भारतीय टीम भरपूर जोर लगाती नजर आई. बॉल को बदलने की मांग को ठुकराए जाने पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अंपायर पर भड़क गए. कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल भी फील्ड अंपायर से नाराज नजर आए.

लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को ऑलआउट करने की इरादा लेकर टीम इंडिया मैदान पर उतरी. जब विकेट लेना मुश्किल हो गया तो भारतीय गेंदबाज खासकर मोहम्मद सिराज, अंपायरों के पास गेंद बदलने का मांग करते हुए पहुंचे. 14वें ओवर के बीच में सिराज ने ऑन-फील्ड अंपायर पॉल रिफेल और क्रिस गफाने से गेंद बदलने का गुजारिश की. गेंद ने रिंग टेस्ट पास कर लिया और अंपायरों ने इसे बदलने की जरूरत नहीं समझी.

ओवर पूरा होने के बाद सिराज ने फिर से अंपायरों से गेंद बदलने का मांग लेकर पहुंचे लेकिन फिर से वही नतीजा रहा. फील्ड अंपायर ने गेंद को रिंग से गुजारा और टेस्ट में नतीजा नहीं बदला. इस पूरी घटना ने केएल राहुल, शुभमन गिल और सिराज को बेहद निराश और वो काफी गुस्से में नजर आए.

5 ओवर के बाद बदला गया बॉल

शुभमन गिल ने 22वें ओवर की तीसरी गेंद के बाद एक बार फिर क्रिस गफाने से संपर्क किया. लेकिन नतीजा वही रहा. हर बार भारतीय खिलाड़ी अंपायर के पास पहुंचे और हर बार गेंद ने रिंग टेस्ट पास कर लिया. दो गेंद बाद शार्दुल ठाकुर ने अंपायरों से फिर बात की और इस बार हेडिंग्ले की भीड़ ने अपनी भावनाएं जाहिर की और बू करना शुरू कर दिया. जब गेंद ने रिंग टेस्ट पास कर लिया तो पूरी भीड़ ने खुश होकर चीयर किया. भारत आखिरकार 27वें ओवर की शुरुआत से पहले अंपायरों को मनाने में सफल रहा और बॉल बदली गई.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

Ind vs Eng, 1st Test : पांचवें दिन भरपूर ड्रामा, अंपायर पर भड़के मोहम्मद सिराज



Source link