आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ: भिंड में ABVP ने निकाला मशाल जुलूस, बोले- ये काला दिन देश कभी नहीं भूलेगा – Bhind News

आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ:  भिंड में ABVP ने निकाला मशाल जुलूस, बोले- ये काला दिन देश कभी नहीं भूलेगा – Bhind News



विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर हाथों में मशाल लेकर निकले।

देश में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार की शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भिंड शहर में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और लोकतंत्र की जय के नारे लगाए। हाथों में जलती मशाल लेकर विद्यार्थी परिषद

.

मशाल जुलूस की शुरुआत हाउसिंग कॉलोनी से हुई, जो मुख्य मार्ग होते हुए गौरी तालाब तक पहुँचा। रास्ते में परिषद के कार्यकर्ता ऐतिहासिक आपातकाल को देश का काला दिन बताते हुए लोगों को इसके इतिहास की जानकारी देते रहे।

विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सुमित दीक्षित ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के मद में देश पर आपातकाल थोप दिया था। प्रेस की स्वतंत्रता खत्म कर दी गई थी, लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए थे।

देशभर में विरोध करने वालों को जेलों में ठूंस दिया गया था।उन्होंने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले मीसा बंदियों और आंदोलनकारियों को याद करने का है। जिनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई थी।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया। अंत में गौरी तालाब पर मशाल बुझाकर लोकतंत्र रक्षकों को नमन किया गया।



Source link