आपातकाल पर बीजेपी का ग्वालियर में सेमिनार: ‌BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे बोलीं- कांग्रेस अस्तित्व बचाने अंबेडकर का सहारा ले रही – Gwalior News

आपातकाल पर बीजेपी का ग्वालियर में सेमिनार:  ‌BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे बोलीं- कांग्रेस अस्तित्व बचाने अंबेडकर का सहारा ले रही – Gwalior News



ग्वालियर में आपातकाल की बरसी पर आयोजित सेमिनार में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में है।

.

पांडे ने कहा कि ग्वालियर में अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस का उपवास सत्याग्रह सिर्फ अपना अस्तित्व बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। इसलिए हाईकोर्ट में संविधान निर्माता की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन बेमानी है।

राज्यसभा सांसद पांडे ने 50 साल पहले लगे आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया। जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर अविवाहित लोगों की भी नसबंदी की गई। विपक्ष को जेल में डाल दिया गया।

कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद नारायण कृष्ण शेजवलकर और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।



Source link