ईरान-इजराइल जंग के बीच कतर में फंसी उज्जैन की बहू, CM ने केंद्र से मांगी मदद

ईरान-इजराइल जंग के बीच कतर में फंसी उज्जैन की बहू, CM ने केंद्र से मांगी मदद


Last Updated:

Israel Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने उज्जैन की भी टेंशन बढ़ दी है. दरअसल, उज्जैन की बहू मनीष कतर में फंसी हुई हैं. परिवार का कहना है कि बहू काफी घबराई हुई थी. जब उससे बात हुई तो धमाके क…और पढ़ें

कतर में फंसी उज्जैन की मनीषा.

हाइलाइट्स

  • कतर में फंसी उज्जैन की बहू मनीषा
  • परिवार ने कहा- वो घबरा गई थी
  • सीएम मोहन यादव ने केंद्र से मांगी मदद

उज्जैन. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच कतर में बने अमेरिका के सैन्य ठिकाने पर हुए हमले ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी चिंता की लहर पैदा कर दी. मामला उस वक्त और संवेदनशील बन गया जब उज्जैन की बहू मनीषा भटनागर उसी इलाके में फंस गईं. उज्जैन के नानाखेड़ा इलाके के अभिषेक नगर इलाके में रहने वाले रजत भटनागर की पत्नी मनीषा भटनागर कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के तौर पर काम करती हैं.

पिछले 3 सालों से वो दोहा में ही तैनात हैं. ईरान ने जब कतर स्थित अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमले किए तो उस दौरान मनीषा वहीं मौजूद थीं.

पति ने कहा- अचानक फोन बंद हो गया

पति रजत भटनागर ने बताया कि मंगलवार रात मनीषा का कॉल आया. वो बहुत डरी हुई थी. मिसाइल हमले की आवाजें घर के पास तक सुनाई दे रही थीं. फिर अचानक उसका फोन बंद हो गया, जिससे हम सभी घबरा गए. परिवार की बेचैनी बढ़ती देख उनके एक दोस्त ने यह मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंचाया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फौरन मामले पर संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क किया और सोशल मीडिया पर भी अपील की.

सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट 

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उज्जैन के रजत भटनागर की पत्नी मनीषा दोहा, कतर में फंसी हुई हैं. इस विषय में मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सहयोग के लिए निवेदन किया है. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार के समन्वय से मनीषा जी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए. फिलहाल हालात काबू में बताए जा रहे हैं और मनीषा भटनागर सुरक्षित हैं. परिवार ने बताया कि अब मनीषा कुछ दिनों में उज्जैन लौट सकती हैं. प्रशासन ने भी परिवार से संपर्क कर पूरी स्थिति की जानकारी ली है.

रजत भटनागर ने बताया कि अब वो सुरक्षित हैं. सीएम साहब और प्रशासन का धन्यवाद, जिन्होंने समय पर मदद की. कतर में फंसी मनीषा की खबर से जहां पूरा परिवार चिंता में था, वहीं सरकार की तत्परता और प्रशासनिक सक्रियता ने राहत की सांस दी है. उज्जैन के लोग अब अपनी बहू के सकुशल लौटने का इंतजार कर रहे है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

ईरान-इजराइल जंग के बीच कतर में फंसी उज्जैन की बहू, CM ने केंद्र से मांगी मदद



Source link