गुना कुआं हादसा: नौ सदस्यीय टीम करेगी जांच: सात दिन में देगी रिपोर्ट; प्रभारी मंत्री राजपूत ने की पीड़ित परिवारों से मुलाकात – Guna News

गुना कुआं हादसा: नौ सदस्यीय टीम करेगी जांच:  सात दिन में देगी रिपोर्ट; प्रभारी मंत्री राजपूत ने की पीड़ित परिवारों से मुलाकात – Guna News


गुना के धरनावदा में मंगलवार को हुए कुआं हादसे की जांच 9 सदस्यीय टीम करेगी। बुधवार को प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने धरनावदा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने जांच समिति बनाने के निर्देश दिए। यह टीम पांच लोगों की मौत के कारणों का प

.

बता दें कि, धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां आम के बगीचे में बने कुएं में गिरी एक गाय को बचाने के चक्कर में छह लोग कुएं में उतर गए। कुएं में नीच जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा।

इनमें से एक युवक वापस बाहर आ गया और पांच लोग कुएं में डूब गए। पांचों की मौत हो गई। ग्रामीणों और SDERF की टीम ने कुएं में से पांच शव निकाले। सभी शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए। मंगलवार रात को ही पांचों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

मौके पर जायजा लेते प्रभारी मंत्री।

प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

प्रदेश के खाद्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुधवार सुबह धरनावदा पहुंचे। वे सबसे पहले उस कुएं पर गए, जहां हादसा हुआ था। इसके बाद वे गांव में पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने सभी को मदद का भरोसा दिलाया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरे मामले पर नजर बनाए रहे। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ित परिवारों को 4- 4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। 24 घंटे में ही सभी को आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है।

मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रभारी मंत्री।

मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रभारी मंत्री।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल पर जाकर उस कुएं को देखा वह काफी संकरा है। कोई कह रहा है कि पानी जहरीला था, कोई कह रहा है कि गैस थी, कोई बोल रहा है कि करंट था। तरह तरह की बातें कही जा रही हैं। इसलिए एक जांच समिति बनाई गई है।

एक हफ्ते में वो जांच कमेटी सही जांच कर के बताएगी कि वास्तविक स्थिति क्या थी। इस प्रकार की घटना फिर न हो, इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जितने भी कुएं, बावड़ी हैं, उन्हें दिखवा लो। बरसात का समय है। ऐसी घटना अब फिर नहीं होना चाहिए।

नौ सदस्यों की टीम बनाई

प्रशासन ने इस घटना की जांच के लिए SDM की अध्यक्षता में नौ सदस्यों की टीम गठित की है। यह टीम पांच बिंदुओं पर जांच करेगी। इसमें दुर्घटना के कारण, मौके पर कुएं में पानी की स्थिति, राहत कार्य में कोई लापरवाही तो नहीं हुई, प्रकरण में उत्तरदायी विभागों की भूमिका और अन्य तथ्य जो टीम के सामने आयेंगे, उन पर जांच कर सात दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। कलेक्टर ने जांच समिति का गठन किया है।

पीड़ित परिवारों से चर्चा करते प्रभारी मंत्री।

पीड़ित परिवारों से चर्चा करते प्रभारी मंत्री।

24 घंटे में आर्थिक सहायता जारी

घटना के बाद प्रशासन ने सभी पीड़ितों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी है। मृतकों के परिवारों को चार चार लाख की सहायता राशि दी गई है। राघौगढ़ SDM विकास कुमार आनंद ने बताया कि मृतक सिद्धार्थ सहरिया पुत्र दिवान सिंह की पत्नी दीपू सहरिया, मन्नू पुत्र श्रीकिशन कुशवाह की पत्नी शुभवती कुशवाह, गुरुदयाल पुत्र गंगाराम ओझा की पत्नी सविताबाई ओझा, शिवचरण साहू पुत्र भंवरलाल साहू की पत्नी अनिताबाई साहू और सोनू पुत्र पप्पू कुशवाह की पत्नी उमाबाई कुशवाहा को सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है।

जीतू पटवारी ने लिखागुना गमगीन है

इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को सरकारी हत्या बताया है। उन्होंने X पर लिखा –

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा।

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा।



Source link