भोपाल में टूटा सोने-चांदी का भाव, 1,180 रुपए तक गिरे दाम, खरीदारी का मौका

भोपाल में टूटा सोने-चांदी का भाव, 1,180 रुपए तक गिरे दाम, खरीदारी का मौका


Gold-Silver Price 25 June: दुनियाभर में सोने-चांदी के बाजार में हलचल तेज है. जहां राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 1,180 रुपए की गिरावट दिखी है तो वहीं चांदी 1,280 रुपए सस्ता हुआ है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज बुधवार (25 जून) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट
आज: 89,054 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 90, 136 रुपए/10 ग्राम

– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 97,150 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 98,330 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भोपाल में चांदी का भाव
आज: 105,310 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 106,590 रुपए प्रति किलो

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट

देशभर में आज पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव एक बार फिर लगातार दूसरे दिन गिरे हैं. जिसके बाद सोना 1070 रुपए सस्ता हुआ है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 97,230 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 98,400 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भारत में चांदी का भाव
आज: 105,390 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 106,710 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट– हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link