महिलाएं बोलीं- सशक्तिकरण के लिए युवतियों-बालिकाओं को खेलना जरूरी: इंदौर में रेसलिंग शस्त्र कला प्रशिक्षण शिविर, महिला पहलवानों को आगे लाने की पहल – Indore News

महिलाएं बोलीं- सशक्तिकरण के लिए युवतियों-बालिकाओं को खेलना जरूरी:  इंदौर में रेसलिंग शस्त्र कला प्रशिक्षण शिविर, महिला पहलवानों को आगे लाने की पहल – Indore News



इंदौर के राजीव गांधी चौराहा स्थित गणेश धाम परिसर में रेसलिंग शस्त्र कला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार रात इंदौर पूर्व क्षेत्र की मारवाड़ी महिला मंडल ने यहां पहुंचकर महिला रेसलर्स का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल ने बताया कि

.

शिविर के संचालक रमेश मिस्त्री पहलवान ने बताया कि यहां 70 से अधिक युवतियां और बालिकाएं कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं। इस दौरान महिला मंडल ने यहां पुरस्कार स्वरूप नगद राशि का वितरण किया। मंडल की निशा विजयवर्गीय ने कहा कि बालिकाओं की परेशानी के वक्त मारवाड़ी समाज की महिलाएं हरसंभव मदद करेंगी।

इस दौरान मंजू सोनी, राजश्री जैन, शीतल दिसावल, निशा विजयवर्गीय सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं। मारवाड़ी समाज 19 राज्यों में सामाजिक गतिविधियां चला रहा है। अब महिला सशक्तिकरण के लिए महिला रेसलिंग को भी आगे बढ़ाने की बीड़ा उठा रहे हैं। इसके लिए ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर के संचालक नरेश वर्मा ने धन्यवाद दिया।

यहां निरीक्षण के दौरान रूपमती वर्मा, मुन्ना पहलवान, उस्ताद बच्चू वर्मा, खलीफा संतोष कुशवाहा, पवन वर्मा ने पुष्पा माला से सभी महिलाओं का स्वागत किया।



Source link