खरगोन में भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। आपातकाल के दौरान हुई घटनाओं की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही एक संगोष्ठि का भी आयोजन किया गया।
.
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नर्मदापुरम सांसद दर्शनसिंह चौधरी ने आपातकाल को देश का काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था पर एक प्रहार था। उनके अनुसार, नेहरू-गांधी परिवार ने सत्ता में बने रहने के लिए संविधान का उल्लंघन किया।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी श्रीराम भवालकर उज्जैन और कैलाश जटाले बैड़िया को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, राजेंद्रसिंह राजपूत, पुरुषोत्तम शर्मा, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, छाया जोशी और ताराचंद यादव उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित किया गया।

आपातकाल की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान जो घटित हुआ उनके बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में काफी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
