Last Updated:
Jofra Archer: दुनिया भर की निगाहें इस वक्त जोफ्रा आर्चर की फिटनेस और उनके सिलेक्शन पर टिकी है, लेकिन वॉन और फारब्रेस दोनों का मानना है कि उन्हें जल्दबाजी में टीम में जगह नहीं देनी चाहिए.
जोफ्रा आर्चर की फिटनेस पर सवाल
हाइलाइट्स
- क्या भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलेंगे जोफ्रा आर्चर?
- माइकल वॉन की सलाह- आर्चर को लेकर जल्दबाजी न हो
- जोफ्रा आर्चर को एक और अभ्यास मैच खेलना चाहिए- वॉन
लंदन: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार साल बाद रेड बॉल फॉर्मेट में वापसी तो कर ली है, लेकिन क्या अब उन्हें भारत के खिलाफ सीधे दूसरे टेस्ट में उतार देना चाहिए? पूर्व कप्तान माइकल वॉन और ससेक्स के कोच पॉल फारब्रेस का जवाब है—नहीं, अभी नहीं
दरअसल, रविवार को आर्चर ने डरहम के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए खेलते हुए 18 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट झटका. ये मैच 2021 के बाद उनका पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला था. इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने संकेत दिया था कि अगर आर्चर यह मैच खेलते हैं तो वह 2 जुलाई से एजबेस्टन में होने वाले भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.
लेकिन माइकल वॉन को इतनी जल्दीबाजी रास नहीं आ रही. बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पर उन्होंने साफ कहा, ‘चार साल बाद लंबे फॉर्मेट में लौटे खिलाड़ी को एक ही मैच के आधार पर टेस्ट में नहीं फेंका जा सकता.