आगर जिले के बड़ौद नगर में गुरुवार शाम कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए।
.
जिला अध्यक्ष पद के लिए 8 दावेदारों से अलग-अलग संवाद किया गया। राजस्थान से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभियान में संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला मोर्चा को सक्रिय करने की रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम में नए कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। विधायक मीणा ने भाजपा पर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, विजयलक्ष्मी तंवर, बहादुर सिंह, देव देवकरण गुर्जर और गुड्डू लाला मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष इरशाद मंसूरी, नेमीचंद जैन, यूसुफ हुसैन और लखन सेन सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सृजन अभियान में पहुंचे।