दादा धूनीवाले मंदिर के मॉडल की तस्वीर सामने आई: 30 जून को सीएम करेंगे भूमिपूजन, मंदिर में होंगे 108 खंभे – Khandwa News

दादा धूनीवाले मंदिर के मॉडल की तस्वीर सामने आई:  30 जून को सीएम करेंगे भूमिपूजन, मंदिर में होंगे 108 खंभे – Khandwa News


खंडवा के दादा धूनीवाले मंदिर के नवनिर्माण का मॉडल भूमिपूजन से पहले ही सामने आ गया है। मंदिर निर्माण समिति से जुड़े सदस्यों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। जबकि इस मॉडल और थ्री-डी नक्शे का आधिकारिक लोकार्पण 30 जून को मुख्यमंत्री डॉं मोहन यादव की मौजू

.

84 ओपन और 24 कवर्ड खंभे होगें प्रस्तावित मॉडल के अनुसार मंदिर में कुल 108 खंभे होंगे। इनमें से 84 खंभे खुले रहेंगे, जबकि 24 खंभे समाधिस्थल और नर्मदा मैया मंदिर की दीवारों में कवर्ड रहेंगे। निर्माण में डेढ़ नंबर मकराना के उच्च क्वालिटी मार्बल का उपयोग किया जाएगा।

100 करोड़ की लागत, 37 करोड़ की घोषणा हो चुकी मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपए आंकी गई है। मंदिर ट्रस्ट की बैठक में अब तक 37 करोड़ रुपए की दान घोषणा की जा चुकी है।

निर्माण को लेकर हुई बैठकों में तय किया गया था कि मंदिर के लिए दान नहीं मांगा जाएगा। लोग स्वेच्छा से सहयोग करें, यह तय किया गया था। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने शहर में कई स्थानों पर क्यूआर कोड वाले फ्लैक्स लगवा दिए हैं। इस पर मंदिर ट्रस्ट ने नाराजगी जताई है।



Source link