घटना मोरावन गांव में रविवार शाम की है।
श्योपुर जिले के मोरावन गांव में रविवार शाम खेत से लौट रहे परिवार का ट्रैक्टर तेज बहाव के कारण रपटे से फिसलकर नाले में गिर गया। इस हादसे में 55 साल की सामन्दे बाई की मौत हो गई।
.
ट्रैक्टर में सवार अन्य पांच लोगों को ग्रामीणों और पुलिस ने रेसक्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना शाम करीब 7 बजे की है।
ट्रैक्टर में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे
मोरावन के रहने वाले राजू जाटव खेत से काम कर लौट रहा था। उनके ट्रैक्टर पर परिवार के 6 लोग सवार थे। गांव के पास रपटे पर तेज पानी बह रहा था। राजू ने ट्रैक्टर निकालने की कोशिश की। तेज बहाव और रपटे पर बने गड्ढों के कारण ट्रैक्टर फिसलकर नाले में गिर गया।
टॉर्च की रोशनी में घायलों को नाले से बाहर निकाला गया है।
थाना प्रभारी जैनेशपाल जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
सभी घायल कराहल अस्पताल में भर्ती
बचाए गए लोगों में उम्मेद (35), माखन (18), चालक राजू (27), शिवनारायण, खेरा जाटव की दो बेटियां और मृतका सामन्दे जाटव की दो बहुएं शामिल हैं। सभी घायलों को कराहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।