बिजली हादसों की बढ़ती घटनाओं के बीच मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बुधवार को सुरक्षा दूरी को लेकर एडवाइजरी जारी की। इसमें मकानों, सड़कों और पेड़ों से बिजली लाइनों की तय दूरी बताई गई है। कंपनी ने लोगों से सतर्कता की अपील की है।
.
हालांकि, कंपनी के अधिकारी सिर्फ सलाह देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में खुली डीपी, ट्रांसफार्मर पहले की तरह पड़े हैं। फोटो में पीएनटी कॉलोनी के मायाराम स्मृति भवन के पास सड़क के बीचों-बीच खुले बिजली के तार मौत को दोवत देते दिख रहे हैं। ऐसे करीब 1000 इलाके हैं, जहां खुली डीपी, ट्रांसफार्मर मौत को दावत दे रहे हैं।
सोमवार को भी अशोका गार्डन इलाके में ऐसे ही एक खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से लोडिंग वाहन चालक की मौत हो गई थी। इससे पहले 31 मई को 11 साल के वंश की भी खुली डीपी की चपेट में आने से मौत हो गई थी।