लंदन: भारत की मिश्रित दिव्यांग टीम ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मिश्रित दिव्यांग विटालिटी टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 2 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की.
जीत के बाद भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के महासचिव रवि चौहान ने कहा कि, ‘हम अपनी टीम की इस ऐतिहासिक जीत को कपिल देव सर की 1983 की विश्व कप विजेता टीम को समर्पित करते हैं.’
इसके अलावा इस दिन यहां 25 जून को ही विश्व मिश्रित दिव्यांग दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। लॉर्ड्स में यह मुकाबला क्रिकेट डिसएबिलिटी डे का हिस्सा था.
इंग्लैंड के लिए ए. ब्राउन ने 47 गेंदों में 77 रन (5 चौके, 5 छक्के) की लाजवाब पारी खेली. ब्राउन ने आखिरी विकेट के लिए ए. पाइल (4 नाबाद) के साथ 17 गेंदों में 35 रन जोड़ते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. उन्होंने अंतिम ओवर में तरुण की गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 18 रन लिए.
श्रृंखला के चार और मैच बाकी हैं, अगला मुकाबला शुक्रवार (27 जून) को वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा.
भारत की मिश्रित दिव्यांग टीम इस जीत के बावजूद श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रही है. दर्शक इस मैचों का मजा सोनी लिव पर ले सकते हैं.