Last Updated:
Daryl Mitchell record century: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत में भारत के खिलाफ तीन वनडे शतक लगाकर रिकॉर्ड बना डाला. राजकोट में करो या मरो मुकाबले में उन्होंने ऐसी पारी खेली जिसने कीवी टीम के लिए मैच का पासा पलट दिया.
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बैटर डेरिल मिचेल ने गजब की पारी खेली. दुनिया के नंबर 2 वनडे बल्लेबाज ने बुधवार (14 जनवरी) को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया. वह भारत में भारत के खिलाफ तीन वनडे शतक लगाने वाले पहले न्यूजीलैंड बल्लेबाज बन गए हैं. 34 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज भारत में भारत के खिलाफ ब्लैक कैप्स के लिए अपना सातवां वनडे खेल रहे थे. उन्होंने राजकोट में माइकल ब्रैसवेल की कप्तानी वाली टीम के लिए 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन पूरे करने के लिए 96 गेंद लीं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें