राजा रघुवंशी के पिता पूछेंगे एक ही सवाल- सोनम बता, मेरे बेटे को क्यों मारा

राजा रघुवंशी के पिता पूछेंगे एक ही सवाल- सोनम बता, मेरे बेटे को क्यों मारा


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उनकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा पर है. राजा की हत्या के बाद उनका परिवार सदमे में है. परिवार अब सिर्फ सोनम से एक ही सवाल …और पढ़ें

राजा रघुवंशी के पिता सोनम से पूछेंगे सवाल.

हाइलाइट्स

  • राजा रघुवंशी को याद कर पिता अशोक हुए इमोशनल
  • राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा मैं शिलांग जाऊंगा
  • सोनम से सवाल पूछूंगा मेरे बेटे राजा को क्यों मारा, उसकी क्या गलती थी

मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी का परिवार कुछ दिन पहले काफी खुश था. घर में शहनाई बजने वाली थी. सभी नई बहू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. माता-पिता बेटे को दूल्हा बनते देखना चाहते थे. राजा भी अपनी शादी से काफी खुश थे, लेकिन उन्हें क्या पता था उनकी ये खुशी चंद दिनों की ही मेहमान थी. राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर शिलांग तो गए, लेकिन कभी वापस नहीं लौटे. मेघालय से उनकी बॉडी वापस आई. राजा की हत्या का आरोप उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा पर है. फिलहाल दोनों शिलांग जेल में है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि सोनम ने ऐसा क्या किया?

राजा रघुवंशी के जाने के बाद उनका परिवार भी घुट-घुट कर जी रहा है. मां की आंखें अभी भी अपने बेटे को खोज रही है. पिता भी रह-रहकर इमोशनल हो जाते हैं. पिता अशोक रघुवंशी का कहना है कि मेरे दिल में बस एक ही सवाल है. ये सवाल मुझे खाया जा रहा है.

राजा के पिता पूछना चाहते हैं एक सवाल

राजा के पिता अशोक रघुवंशी का कहना है कि जब तक इस सवाल का जवाब मुझे नहीं मिलेगा, मैं चैन से नहीं रह पाऊंगा. ये सवाल मुझे जीने नहीं दे रहा है. इसका जवाब तलाशते-तलाशते मेरी सांसें थम जाएंगी. इमोशनल होकर उन्होंने कहा कि मैं शिलांग जेल जाऊंगा. वहां जाकर सोनम से पूछना चाहता हूं कि तूने मेरे बेटे को क्यों मारा… आखिर उसकी गलती क्या थी…

नाले में मिला सोनम का पिस्टल.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

राजा रघुवंशी के पिता पूछेंगे एक ही सवाल- सोनम बता, मेरे बेटे को क्यों मारा



Source link