MBBS Admission, NEET Result 2025: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आ चुका है और लाखों स्टूडेंट्स अपने डॉक्टर बनने के सपने को हकीकत में बदलने की राह ढूंढ रहे हैं, लेकिन भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट्स कम हैं और प्राइवेट कॉलेजों की फीस 50 लाख से ऊपर है, जो ज्यादातर परिवारों के लिए मुमकिन नहीं. अगर आपका नीट स्कोर सरकारी कॉलेज के लिए काफी नहीं है तो निराश होने की जरूरत नहीं.हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप सिर्फ 2.5 लाख से 6 लाख रुपये सालाना खर्च में एमबीबीएस कर सकते हैं.
MBBS in Kazakhstan: कजाकिस्तान में MBBS क्यों चुनें?
कजाकिस्तान की यूनिवर्सिटीज अपनी किफायती फीस और बेहतरीन मेडिकल एजुकेशन के लिए मशहूर हैं.इन यूनिवर्सिटीज को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) और नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) से मान्यता मिली है यानी यहां की MBBS डिग्री से तुम भारत में FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रैजुएट एग्जाम) देकर प्रैक्टिस कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पढ़ाई पूरी तरह अंग्रेजी में होती है तो भाषा की कोई दिक्कत नहीं.
MBBS Admission: यहां से कैसे करें MBBS ?
MBBS Admission Process: क्या होगी आगे की प्रोसेस?
ऑनलाइन अप्लाई करें: यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या किसी भरोसेमंद एजुकेशन कंसल्टेंट से संपर्क करें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स में 10वीं 12वीं की मार्कशीट, नीट स्कोरकार्ड, पासपोर्ट तैयार रखें.
एडमिशन लेटर और वीजा: यूनिवर्सिटी से एडमिशन लेटर मिलने के बाद स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई करें. कजाकिस्तान का वीजा प्रोसेस आसान और तेज है.
पढ़ाई शुरू करें: 6 साल का MBBS कोर्स (5 साल पढ़ाई + 1 साल इंटर्नशिप) पूरा करें और FMGE की तैयारी शुरू करें.
Kazakhstan Top University: कजाकिस्तान की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज
अल-फराबी कजाख नेशनल यूनिवर्सिटी, अल्माटी: यह 1934 में बनी. QS वर्ल्ड रैंकिंग में 207वें नंबर पर है.यहां MBBS की फीस 4,500-5,000 डॉलर (3.8-4.2 लाख रुपये) सालाना है.हॉस्टल का खर्च 600-1,000 डॉलर (50,000-85,000 रुपये) सालाना होता है.
कजाख नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी, अल्माटी: यह यूनिवर्सिटी 1930 में बनी.WHO और NMC से मान्यता प्राप्त है.यहां की फीस 4,000-5,000 डॉलर (3.4-4.2 लाख रुपये) सालाना है.
साउथ कजाखस्तान मेडिकल एकेडमी, श्यामकेंट: यह यूनिवर्सिटी रिसर्च लैब्स और सस्ती फीस के लिए मशहूर है. इसकी फीस 3,000-4,500 डॉलर (2.5-3.8 लाख रुपये) सालाना है.
कजाकिस्तान में MBBS के फायदे
ग्लोबल डिग्री: WHO, NMC, और FAIMER से मान्यता है यानी भारत में प्रैक्टिस का पूरा मौका मिलेगा.
अंग्रेजी में पढ़ाई: कोर्स पूरी तरह अंग्रेजी में है तो भाषा की कोई टेंशन नहीं.
मॉडर्न सुविधाएं: हाई-टेक लैब्स, डिजिटल क्लासरूम्स और हॉस्पिटल्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग.
सुरक्षा: कजाकिस्तान में भारतीय स्टूडेंट्स की सेफ्टी का खास ख्याल रखा जाता है. हॉस्टल्स में 24×7 सिक्योरिटी है.
नीट में नाकामी, फिर भी सपना पूरा
नीट यूजी में अच्छा स्कोर न आने पर भी कजाकिस्तान में MBBS आपके लिए एक सुनहरा मौका है. यहां की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए हाई कट-ऑफ की जरूरत नहीं, बस नीट क्वालिफाई करना काफी है. साथ ही कजाकिस्तान की सस्ती फीस और क्वालिटी एजुकेशन आपके बजट और सपनों को एक साथ पूरा करती है.अगर नीट यूजी 2025 में तुम्हारा स्कोर कम रहा तो हिम्मत मत हारें.कजाकिस्तान की टॉप यूनिवर्सिटीज में अप्लाई करें और सिर्फ 6 लाख रुपये सालाना में अपने डॉक्टर बनने के सपने को सच करें. अभी से तैयारी शुरू कर दें और अपने मेडिकल करियर की नई शुरुआत करें.