Rewa Weather: रीवा वालों छाता-रेनकोट तैयार रखो! मॉनसून एक्‍सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते तक होगी झमाझम बारिश

Rewa Weather: रीवा वालों छाता-रेनकोट तैयार रखो! मॉनसून एक्‍सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते तक होगी झमाझम बारिश


Last Updated:

Rewa Weather News: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है. रीवा जिले में भी अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी और तेज आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, रीवा में अगले 8 दिनों तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. शहर और ग्रामीण अंचल सहित तराई क्षेत्रों में भारी वर्षा का असर दिखेगा. अब तक जिले में 60 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिमी है.

तापमान भी रहेगा कुछ ऐसा.

अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री और न्यूनतम 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार मानसून के सक्रिय होने से गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला चलता रहेगा.

धान के लिए अच्छी खबर.

विशेषज्ञों ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी साबित हो रही है. नर्सरी डालने का काम तेज हुआ है. जिससे धान का रोपण में रोग लगने का खतरा कम रहेगा.

सब्जी के लिए सावधान.

यह बारिश टमाटर, भिंडी और तुरई जैसी सब्जियों की फसल को नुकसान कर सकती है. सब्जी के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. किसान भाई बारिश के पानी की अच्छी निकासी बनाए जिससे सब्जी में पानी ना रुक सके.

लगातार होगी बारिश.

वहीं मौसम विभाग की मानें तो जिले में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें लगातार पड़ने की संभावना है. जिले में कहीं-कहीं वज्रपात, झंझावात और झोंकेदार हवाएं (50-60Km/घंटे) की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक कमी होने की संभावना है.

गर्मी से काफी राहत मिली.

रीवा में लगातार हो रही बारिश के चलते शहर की गलियों और सड़कों में पानी भर गया है. वहीं लोग भीगते हुए अपने काम पर निकले, तो कोई मानसून बारिश का आनंद लेने के लिए अपने वाहन पर शहर भ्रमण पर निकला. लेकिन बारिश में भीगते चहरे पर मुस्कुराहट दिखी क्योंकि गर्मी में राहत मिली है.

जलप्रपात के नजदीक ना जाएं.

मौसम विभाग की चेतावनी है कि मानसून अपने अंदाज में रीवा को भीगा रहा है. ऐसे में जो भी पर्यटक रीवा के वाटर फॉल घूमने के लिए आ रहे हैं, उन्हें थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि ज्यादा बारिश के कारण वाटर फॉल के आसपास काई लग जाती है जिससे फिसलन हो जाती है. इसलिए सेल्फी के चक्कर में ज्यादा नजदीक ना जायें, खतरा हो सकता है.

येलो अलर्ट जारी रीवा में भी.

प्रदेश में एक सिस्टम सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है. कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. सिवनी, मंडला, झाबुआ और अलीराजपुर ऐसे जिले हैं जहां बहुत ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी. बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर, सीधी, भोपाल, इंदौर, रीवा, सतना, दतिया, भिंड,उज्जैन, डिंडोरी, जबलपुर सहित अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

homemadhya-pradesh

रीवा वालों छाता-रेनकोट तैयार रखो! एक हफ्ते तक होगी झमाझम बारिश



Source link