Last Updated:
Burhanpur News: लड़का-लड़की शादी के लिए राजी थे. दोनों ने अपने-अपने परिवारों को मनाया और परिजन मान गए. सब कुछ तय हो गया. 31 अगस्त को शादी होनी थी. दुल्हन बारात का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं आय…और पढ़ें
लोकल 18 की टीम ने जब लोहार मंडी क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन से बात की, तो उसने बताया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है. उसने साथ पढ़ने वाले एक युवक के साथ शादी करने की ठानी. लड़का-लड़की राजी थे. दोनों के परिवार भी राजी हो गए और शादी की तैयारी शुरू हो गई. शादी के कार्ड छप गए और हमने बांट भी दिए लेकिन फिर दूल्हा दहेज की डिमांड करने लगा. इसी के चलते वह शादी के दिन बारात लेकर नहीं पहुंचा. अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है, इसलिए वह पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के पास पहुंची हैं. उन्होंने लिखित में शिकायत दी है.
दुल्हन ने बताया कि उसकी शादी 31 अगस्त को होनी थी. 30 अगस्त को हल्दी की रस्म भी पूरी हुई लेकिन 31 अगस्त को शादी नहीं हो पाई. इसलिए अब वह यही मांग करती है कि उसे शादी का झांसा देने वाले पर कड़ी कार्रवाई हो.
शिकायत के आधार पर जांच शुरू
जब इस पूरे मामले को लेकर 18 ने एसपी आशुतोष बागरी से बात की, तो उन्होंने बताया कि एक युवती ने यह शिकायत की है कि दूल्हा शादी करने से इनकार कर रहा है. हमने शिकायत पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है.