सिटी डिस्पेंसरी में अव्यवस्थाएं मिलीं, शहरी नोडल अधिकारी को नोटिस: निरीक्षण में खामियां मिलने पर दतिया CMHO ने नाराजगी जताई – datia News

सिटी डिस्पेंसरी में अव्यवस्थाएं मिलीं, शहरी नोडल अधिकारी को नोटिस:  निरीक्षण में खामियां मिलने पर दतिया CMHO ने नाराजगी जताई – datia News


दतिया जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लापरवाही अब जिम्मेदारों पर भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बी.के. वर्मा ने पुराना जनाना अस्पताल स्थित सिटी डिस्पेंसरी समेत चार स्वास्थ्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण

.

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने ओपीडी, स्टोर शाखा, मरीज परीक्षण कक्ष और लैब का जायजा लिया। व्यवस्थाएं असंतोषजनक मिलने पर मौके पर मौजूद डॉ. दिनेश बाथम से जानकारी ली गई, जहां कई खामियां सामने आईं। डॉ. वर्मा ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद उन्होंने जिला मलेरिया कार्यालय का निरीक्षण किया और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल चौउदा से राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति पर जानकारी ली। डॉ. वर्मा ने निर्देश दिए कि मच्छररोधी गतिविधियों को पूरे दमखम से चलाया जाए और पनप रहे लार्वा को समय रहते नष्ट किया जाए। उन्होंने आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया, जिससे मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम संभव हो सके।

इसी क्रम में बीएमओ कार्यालय उनाव का भी निरीक्षण किया गया, जहां सीएमएचओ ने मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय पटैरिया से कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने जनहित के कार्यक्रमों पर विशेष फोकस करने की सलाह दी।

सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में कोताही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Source link