Last Updated:
Unknown Fact About Snake: भारत में सांपों की लगभग सैकड़ो प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ प्रजातियां जहरीली हैं. सांप के बारे में तरह-तरह की बातें आप सुनते रहते हैं. उनमें से एक है कि सांप के पूंछ मारने से इंसान बेहोश हो जाता है. बुखार और सिरदर्द हो जाता है. लेकिन, एक्सपर्ट की राय कुछ और ही है, जो आपकी दुविधा को दूर कर देगी. (रिपोर्टः दीपक पांडे)
सांपों का इतिहास को समझेंगे तो पता चलेगा कि दुनिया में सांपों की कई प्रजातियां मौजूद हैं. अगर भारत की बात करें तो भारत में सांपों की लगभग 300 प्रजातियां पाई जाती हैं. इन प्रजातियों में से तकरीबन 50 प्रजाति की सांप बेहद ही जहरीले होते हैं.

अधिकांश लोग सांप के नाम से ही डर जाते हैं क्योंकि कई सांप जहरीले होते हैं. लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है. वो यह कि जितना लोग सांप से घबराते हैं, सांप भी इंसानों से डरता है. सांपों को तेज आवाज यानी शोर से भी काफी डर लगता है.

अधिकांश लोग सांप के नाम से ही डर जाते हैं क्योंकि कई सांप जहरीले होते हैं. लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है. वो यह कि जितना लोग सांप से घबराते हैं, सांप भी इंसानों से डरता है. सांप से जुड़े कई मिथक और धारणाएं हमारे समाज में प्रचलित हैं.

सांप धरती के उन चुनिदां जीवों में से एक है, जो डायनासोर के युग से अस्तित्व में मौजूद है. भारत में लगभग हर साल 2.50 लाख लोगों को सांप कांट लेता है. जिसमें लगभग 50,000 लोगों की मृत्यु हो जाती है.

खरगोन के प्रसिद्ध स्नेक कैचर महादेव पटेल के अनुसार, सांप का पूंछ मारना शारीरिक रूप से बेहोशी या बुखार का कारण नहीं बनता है. सांप के पूंछ में कोई जहर नहीं होता है और यह केवल एक रक्षा तंत्र के रूप में काम करता है.

जब सांप को खतरे का आभास होता है तो वह अपनी पूंछ का उपयोग करके शत्रु को डराने की कोशिश करता है. हालांकि, सांप के पूंछ मारने के बाद कुछ लोगों को बुखार और सिरदर्द होने की शिकायत होती है. इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं.

सांप का पूंछ मारना लोगों के लिए एक डरावना अनुभव हो सकता है. इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है. डर और तनाव के कारण शरीर में एड्रेनालिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द और कभी-कभी बुखार जैसा महसूस हो सकता है.

यदि सांप के पूंछ मारने के बाद त्वचा पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच होती है, तो वहां संक्रमण होने का खतरा रहता है. इससे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र सक्रिय हो सकता है और बुखार हो सकता है. यह सिर्फ संयोगवश संक्रमण कहा जा सकता है.

कुछ लोग अत्यधिक संवेदनशील होते हैं और उन्हें मामूली चोट या तनाव के कारण भी सिरदर्द और बुखार हो सकता है. अगर ऐसे लोगों को सांप पूंछ मार दे तो वैसे भी डर के मारे बीमार पड़ जाते हैं या कुछ भी विचार कर लेते हैं.