इटावा में कथावाचक से मारपीट का मैहर में विरोध: यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग – Maihar News

इटावा में कथावाचक से मारपीट का मैहर में विरोध:  यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग – Maihar News



उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक के साथ हुई मारपीट के विरोध में मैहर में यादव समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मामला 22 जून को इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दादपुर गांव का है। श्रीमद् भागवत कथावाचक मुकुटमनि यादव और उनके सहयोगियों के साथ मार

.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्य प्रदेश के अनुसार यह घटना जातिवाद से प्रेरित है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस घटना से पूरे देश का यादव समाज आहत है।

यादव महासभा ने मैहर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि यह घटना देश की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं।

ये है पूरा मामला

इटावा में 21 जून से भागवत कथा शुरू हुई। शाम को पता चला कि कथावाचक ब्राह्मण नहीं, यादव हैं। इसके बाद हंगामा हो गया। कथावाचक को मारा-पीटा गया। उनकी चोटी काट दी गई। सिर मुंडवा दिया गया। एक महिला के पैरों में नाक रगड़वाई गई। इन सबका वीडियो बनाया। अगले दिन एक ब्राह्मण कथावाचक को बुलाया गया। उनसे भागवत करवाई गई। तभी पिछली रात वाले वीडियो वायरल हुए और हंगामा हो गया।



Source link