कल मुख्यमंत्री मोहन यादव पृथ्वीपुर आएंगे: अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, नारी शक्ति सम्मेलन में होंगे शामिल – Niwari News

कल मुख्यमंत्री मोहन यादव पृथ्वीपुर आएंगे:  अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, नारी शक्ति सम्मेलन में होंगे शामिल – Niwari News


कार्यक्रम को लेकर पंडाल तैयार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल शनिवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर का पहला दौरा करेंगे। वे सुबह 11:30 बजे सरकारी कॉलेज पहुंचेंगे।

.

मुख्यमंत्री के दौरे में कई कार्यक्रम होंगे। वे राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद शासकीय पीजी कॉलेज में देवी अहिल्या नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। हांलाकि अभी तक ये जानकारी समाने नहीं है कि सीएम कौन-कौन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

कल सीएम राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण।

वहीं प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण और यातायात प्रबंधन शामिल हैं।

स्थानीय भाजपा नेता भूपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से क्षेत्र में कृषि कॉलेज खोलने की मांग रखेंगे। यह दौरा पृथ्वीपुर के विकास के लिए अहम होगा।



Source link