नितिन जी, नेशनल हाईवे तो खूब बनवा रहे… प्रेग्नेंट यू-ट्यूबर ने सड़क पर आकर क्या कह दिया? सुनिए

नितिन जी, नेशनल हाईवे तो खूब बनवा रहे… प्रेग्नेंट यू-ट्यूबर ने सड़क पर आकर क्या कह दिया? सुनिए


मध्य प्रदेश में सीधी की यूट्यूबर लीला साहू एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अपने गांव की सड़क के मामले को लेकर लीला प्रेग्नेंट हालत में रोड पर पहुंच गई और वीडियो बनाया. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से गुहार लगाई. कहा, 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. बरसात के समय सड़क की स्थिति खराब होने पर आए दिन वाहन फंस रहे हैं. लीला ने कहा, नितिन जी नेशनल हाईवे तो बहुत बनवा रहे हैं. एक मेरे गांव की 10 किलोमीटर की सड़क बनवा दीजिए. जिला प्रशासन से लेकर जिले के जनप्रतिनिधि तक गुहार लगा चुकी हूं, कोई सुनने को तैयार नहीं. गजरी गांव से लेकर खड्डी खुर्द तक 10 किलोमीटर की सड़क आजादी के बाद से अब तक नहीं बन सकी है.



Source link