नशीली कफ सिरप बेचने वाला गिरफ्तार
मऊगंज जिले की शाहपुर पुलिस ने ग्राम तेंदुआ पड़ान में एक किराना दुकान पर छापेमारी की। दुकान से 22 शीशी नशीली कफ सिरप कोरेक्स बरामद हुई। पुलिस ने दुकान संचालक कुलदीप पाण्डेय (29 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया।
.
मुखबिर की सूचना पर शाहपुर थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। दुकान की तलाशी में मिली कफ सिरप की कीमत 3960 रुपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी मऊगंज सची पाठक के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ सउनि नरेश प्रताप सिंह, सउनि उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक आनंदमणि, आरक्षक नीलेश तिवारी, जयप्रकाश तिवारी और महिला आरक्षक पूनम पाण्डेय की टीम शामिल थी।