राजगढ़ में इस सीजन अब तक 163 मिमी बारिश दर्ज: पिछले साल से 38 मिमी ज्यादा, जीरापुर-खिलचीपुर में सामान्य से कम – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में इस सीजन अब तक 163 मिमी बारिश दर्ज:  पिछले साल से 38 मिमी ज्यादा, जीरापुर-खिलचीपुर में सामान्य से कम – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे जोरदार बारिश हुई। लगातार आधे घंटे तक तेज बारिश से कस्बे की सड़कें भीग गईं और मौसम में ठंडक घुल गई। खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को थोड़ी राहत मिली है।

.

1 जून से 26 जून तक जिले में औसतन 162.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। साल 2024 की इसी अवधि में जिले में सिर्फ 124.8 मिमी बारिश हुई थी।

ब्यावरा और नरसिंहगढ़ में अच्छी बारिश तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो ब्यावरा में अब तक 286.6 मिमी, नरसिंहगढ़ में 202.0 मिमी और पचोर में 183.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। वहीं, राजगढ़ में 125.8 मिमी, खिलचीपुर में 122.4 मिमी, सारंगपुर में 112.4 मिमी और जीरापुर में 108 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

ब्यावरा, नरसिंहगढ़ और पचोर में जहां औसत से अधिक वर्षा हुई है, वहीं जीरापुर, सारंगपुर और खिलचीपुर जैसे क्षेत्रों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

शुक्रवार दोपहर को भी जोड़दार बारिश हुई।

आने वाले समय में तेज होगा मानसून जिले में वर्षा की असमानता के चलते खेती की रफ्तार प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर फसलें अंकुरित हो चुकी हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों के किसान अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधि और तेज हो सकती है।



Source link