शिवपुरी में कार की टक्कर से युवक की मौत: शिवपुरी में दो सड़क हादसे; जामुन तोड़ते वक्त पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत – Shivpuri News

शिवपुरी में कार की टक्कर से युवक की मौत:  शिवपुरी में दो सड़क हादसे; जामुन तोड़ते वक्त पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत – Shivpuri News


शिवपुरी जिले में शुक्रवार का दिन दो दर्दनाक हादसों का गवाह बना, जिसमें एक अधेड़ की पेड़ से गिरने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। दोनों ही घटनाओं से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

.

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

कोलारस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-46 स्थित रिजोदा गांव की क्रॉसिंग पर हुई। शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक बाल किशन जाटव निवासी साखानौर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

पेड़ से गिरने पर अधेड़ की मौत

पोहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 कटरा मोहल्ले की है। यहां रहने वाले 62 वर्षीय लक्ष्मण कुशवाह पिता रामप्रसाद कुशवाह शुक्रवार दोपहर पास ही स्थित तालाब के किनारे एक जामुन के पेड़ पर जामुन तोड़ने के लिए चढ़े थे। कुछ ही देर में पेड़ की एक बड़ी डगाल टूट गई, जिससे लक्ष्मण कुशवाह संतुलन खो बैठे और नीचे गिर पड़े। गिरते ही उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, शव को घर ले आए। सूचना मिलते ही पोहरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link