Shocking: थर्ड अंपायर पर लगे चीटिंग के आरोप, वेस्टइंडीज के कोच का चढ़ गया पारा, मैच रेफरी से कर दी शिकायत

Shocking: थर्ड अंपायर पर लगे चीटिंग के आरोप, वेस्टइंडीज के कोच का चढ़ गया पारा, मैच रेफरी से कर दी शिकायत


West Indies vs Australia Test Match: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में रनों या आंकड़ों से ज्यादा विवादों की चर्चा जोरों पर है. ब्रिजटाउन में अंपायरों ने पहले टेस्ट मैच 3 बड़े विवादित फैसले दिए हैं. इस कारण वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. उन्होंने मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से इस मामले में मुलाकात की है. उन्होंने मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक द्वारा लिए गए फैसलों पर सवाल उठाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पास 82 रन की बढ़त

मैच के दौरान दो प्रमुख फैसले ऐसे रहे जो मेजबान टीम के खिलाफ ही गए. इससे विवाद खड़ा हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल 82 रन की बढ़त के साथ की है. टीम को दूसरी पारी में अब तक 4 विकेट गिरे हैं. कंगारू टीम पहली पारी में 180 रन पर सिमट गई थी. उसके बाद वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 190 रन बनाए और 10 रनों की बढ़त हासिल की. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में अब तक 4 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं.

ये भी पढ़ें: 1 साल में 13 शर्मनाक रिकॉर्ड…गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का बुरा हाल, जख्मों पर छिड़क रहे नमक

 

 

ट्रेविस हेड के कैच पर हंगामा

मैच का पहला विवाद मुकाबले के पहले दिन हुआ था. ट्रेविस हेड को नॉटआउट करार दिया गया था, जबकि रीप्ले से पता चल रहा था कि शामार जोसेफ की गेंद सही तरीके से विकेटकीपर के पास गई थी. हालांकि, तीसरे अंपायर ने कहा कि क्लीन कैच की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे.

 

 

एलबीडब्ल्यू पर मचा शोर

पहला विवाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज को लेकर हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक ऐसी गेंद फेंकी जो दाएं हाथ के बल्लेबाज के पैड्स पर लगी. उन्होंने एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. रोस्टन चेज ने रीव्यू का फैसला किया. रीप्ले में साफ-साफ दिखा कि गेंद बल्ले से पहले लगी थी. इसके बावजूद चेज को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया.

 

 

ये भी पढ़ें: सेलेक्टर्स ने अचानक कर दिया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों का काटा पत्ता

एलेक्स कैरी के कैच पर बवाल

दूसरा विवादास्पद फैसला शाई होप के आउट होने को लेकर था. वह अपने अर्धशतक से सिर्फ दो रन दूर थे. ब्यू वेबस्टर की गेंद पर होप के बल्ले से गेंद लगी और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कैच लिया. हालांकि, रीप्ले में साफ-साफ दिख रहा था कि गेंद ग्लव्स में जाने से पहले जमीन पर लगी थी. इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने शाई होप को आउट करार दिया.





Source link