Last Updated:
Vegetable Farming Tips: अगर आप छोट किसान हैं तो सब्जी उगाने का ये तरीका आपके लिए है. कम जगह में ज्यादा उपज के साथ साल भर कमाई कर सकेंगे. जानें तरीका..
हाइलाइट्स
- दो सब्जी उगाकर कम जगह में मुनाफा कमाएं
- पत्ता गोभी के साथ टमाटर उगाने से उत्पादन बढ़ेगा
- फूल गोभी के साथ टमाटर नहीं पनपता
Chhatarpur New: अगर आप छोटे किसान हैं और आपके पास खेती करने के लिए कम जमीन है तो ये आइडिया आपकी किस्मत संवार सकता है. कम समय और कम जगह में सब्जी उगाकर आप मालामाल बन सकते हैं. लेकिन, आपको दो सब्जियों को एक साथ उगाना होगा. आप कम समय में इन 2 सब्ज़ियों को आसानी से उगा लेंगे और साल भर मुनाफा कमाएंगे. क्योंकि, ये दोनों सब्जियों की खपत साल भर, हर सीजन में बनी ही रहती है.
जगह कम, उत्पादन ज्यादा
किसान बताते हैं कि पत्ता गोभी लगाने से टमाटर को कोई नुकसान नहीं होता है. इसमें गांठ बनकर पत्ते सिकुड़कर इकट्ठे हो जाते हैं. इससे टमाटर को कोई नुकसान नहीं होता है. हमारे यहां पत्ता गोभी को गांठ गोभी भी कहते हैं. पत्ता गोभी के साथ टमाटर को पोषक तत्व, खाद-पानी और धूप भरपूर मात्रा में मिलता रहता है, जिससे दोनों की उपज होती रहती है.
अगर पत्ता गोभी की जगह फूल गोभी लगाते हैं ताे उसके पत्ते फैलते हैं. ये टमाटर के लिए दुखदाई होता है. कहने का मतलब है कि फूल गोभी ज्यादा जगह भी घेरता है, जिससे टमाटर को पूरे पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. इसलिए टमाटर की वृद्धि भी रुक जाती है.