जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: MP पावर ट्रांसमिशन में 633 भर्ती; UPSC में 241 वैकेंसी; JNU में PhD के दाखिले शुरू

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  MP पावर ट्रांसमिशन में 633 भर्ती; UPSC में 241 वैकेंसी; JNU में PhD के दाखिले शुरू


  • Hindi News
  • Career
  • 633 Recruitment In MP Power Transmission; 241 Vacancies In UPSC; PhD Admissions Started In JNU

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात MP पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 633 पदों पर भर्ती की और UPSC में 241 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ई-वोटिंग शुरू करने वाले देश के पहले राज्य की और टॉप स्टोरी में जानकारी JNU में PhD के दाखिले की।

करेंट अफेयर्स

1. बिहार ई-वोटिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना

28 जून को बिहार मोबाइल एप से ई-वोटिंग सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना।

ई-वोटिंग बिहार के नगरपालिका चुनाव से शुरू हुई। (फाइल फोटो)

ई-वोटिंग बिहार के नगरपालिका चुनाव से शुरू हुई। (फाइल फोटो)

  • जब कोई मतदाता मोबाइल के जरिए कहीं से भी वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले, तो उसे ई-वोटिंग कहते हैं।
  • ये सुविधा उन मतदाताओं के लिए है जो वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से पीड़ित, गर्भवती महिला या प्रवासी मजदूर हैं।
  • इसके लिए 51,155 मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 26,038 पुरुष और 25,117 महिला मतदाता शामिल हैं।
  • इस ई-वोटिंग का प्रयोग बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने किया।

2. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड श्रीलंका के कोलंबो डॉकयार्ड का अधिग्रहण करेगी

युद्धपोत और पनडुब्बी बनाने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड यानी MDL श्रीलंका के कोलंबो डॉकयार्ड का अधिग्रहण करेगी।

श्रीलंकाई कंपनी में 51% के कंट्रोल्ड स्टेक्स के लिए ये सौदा 442 करोड़ रुपए में हुआ।

श्रीलंकाई कंपनी में 51% के कंट्रोल्ड स्टेक्स के लिए ये सौदा 442 करोड़ रुपए में हुआ।

  • इसमें जापान के ओनोमिशी डॉकयार्ड के शेयरों की खरीद भी शामिल है।
  • ये MDL का पहली अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण है।
  • 1974 में स्थापित कोलंबो डॉकयार्ड श्रीलंका का सबसे बड़ा शिपयार्ड है, जो शिपबिल्डिंग, शिप रिपेयर और हैवी इंजीनियरिंग में 50 सालों से ज्यादा समय से काम कर रहा है।
  • अधिग्रहण के बाद कोलंबो डॉकयार्ड MDL की सहायक कंपनी बन जाएगी।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. MP पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 633 पदों पर भर्ती

MP पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य 633 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mptransco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रांसमिशन) : 63 पद
  • लॉ ऑफिसर : 1 पद
  • जूनियर इंजीनियर (ट्रांसमिशन) : 247 पद
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) : 12
  • लाइन अटेंडेंट : 67 पद
  • सबस्टेशन अटेंडेंट : 229 पद
  • सर्वेयर अटेंडेंट : 14 पद
  • कुल पदों की संख्या : 633

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • जारी नहीं

सैलरी :

  • 19,500 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह

2. UPSC में साइंटिफिक ऑफिसर समेत अन्य 241 पदों पर भर्ती

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने साइंटिफिक ऑफिसर समेत अन्य 241 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • बैचलर डिग्री, बीई
  • संबंधित पद के अनुसार वर्क एक्सपीरियंस

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 30 साल
  • अधिकतम : 50 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

लेवल – 8 से लेवल – 11 के अनुसार

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. JNU ने PhD के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की

27 जून को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU ने एकेडमिक सेशन 2025-26 में PhD के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लिकेशन दे सकते हैं।

इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 7 जुलाई है। वहीं, 8 और 9 जुलाई को एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।

JNU में मौजूदा समय में PhD दाखिला मुख्य तौर पर NET की मेरिट के आधार पर होता है।

2. नेशनल टीचर अवॉर्ड 2025 के लिए सेल्फ नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने नेशनल टीचर अवॉर्ड 2025 के लिए सेल्फ नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की। CBSE से एफिलिएटेड प्राइवेट स्कूलों के टीचर और प्रिंसिपल इस अवॉर्ड के लिए योग्य हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल cbseit.in पर जाकर नेशनल टीचर अवॉर्ड 2025 के लिए एप्लिकेशन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जुलाई है।

टीचर्स के लिए 10 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस होना चाहिए। वहीं, प्रिंसिपल के लिए 10 साल टीचिंग और 5 साल बतौर प्रिंसिपल काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link