प्रसिद्ध ने लीड्स टेस्ट में खराब गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली: कहा- मैंने ज्यादा शॉर्ट बॉल डाली; पहले मैच में 212 रन खर्च किए थे

प्रसिद्ध ने लीड्स टेस्ट में खराब गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली:  कहा- मैंने ज्यादा शॉर्ट बॉल डाली; पहले मैच में 212 रन खर्च किए थे


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Prasidh Krishna | Prasidh Krishna | Prasidh Krishna Reaction On Bowling IND VS ENG Leeds Test

बर्मिंघम16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की खराब गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने शनिवार को कहा- ‘पहली पारी में मैंने जरूरत से ज्यादा शॉट गेंद डाली। दूसरी पारी में यह थोड़ा बेहतर रहा और विकेट थोड़ा धीमा था। मैं हर समय अपनी गेंदबाजी में संयम बरतने की कोशिश कर रहा था।’

प्रसिद्ध ने लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मुकाबले में 6 से ज्यादा की इकोनॉमी से 212 रन खर्च किए थे। इस पर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने प्रसिद्ध की आलोचना की थी। भारत यह मैच 5 विकेट से हार गया था। फिलहाल, भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। दूसरा मुकाबला 2 जून से बर्मिंघम में खेला जाएगा।

QuoteImage

प्रसिद्ध ने प्रैक्टिस के बाद कहा- ‘मैंने उस लेंथ पर गेंदबाजी नहीं की, जो मैं करना चाहता था। मुझे लेंथ से सामंजस्य बिठाने में कुछ समय लगा। एक प्रोफेशनल के तौर पर मुझे ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। शायद अगली बार इसे बेहतर तरीके से कर पाऊं।’

QuoteImage

प्रसिद्ध ने पहली पारी में 128 रन दिए, 3 विकेट भी लिए प्रसिद्ध ने पहली पारी में 20 ओवरों में 6.40 की इकॉनमी से 128 रन दिए, जो एक पारी में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने वाले किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे खराब आंकड़ों में से एक है। उन्होंने ओली पोप, हैरी ब्रुक और जैमी स्मिथ के विकेट लिए। कर्नाटक के इस गेंदबाज ने दूसरी पारी में जैक क्रॉउली और पोप के विकेट जल्दी-जल्दी लेकर भारत को उम्मीद दी, लेकिन उनका इकॉनमी रेट फिर से छह (6.10) से ऊपर रहा। उन्होंने 15 ओवरों में 92 रन दिए।

प्रसिद्ध कृष्णा ने खराब गेंदबाजी के 4 कारण बताए…

  • अधिकतर रन बल्ले के बाहरी या अंदरुनी किनारे से आए प्रसिद्ध ने कहा- ‘मैं जब भी गेंदबाजी के लिए आता हूं, तो मेडन ओवर डालने की कोशिश करता हूं। मैं बैटर्स को आसानी से रन बनाने के मौके देने से बचना चाहता हूं, लेकिन उस मैदान की आउटफील्ड तेज थी। मैंने जिस लाइन और लेंथ में बॉल डाली, वह सही नहीं थी। कुछ ऐसे रन भी थे, जो बल्ले के बाहरी या अंदरुनी किनारे से लग कर आए थे।
  • तेज हवा के कारण गेंदबाजी मुश्किल हो रही थी प्रसिद्ध ने कहा- ‘हेडिंग्ले (लीड्स) में तेज हवा चल रही थी और इसने गेंदबाजों और फील्डर्स का काम मुश्किल कर दिया। आप एक समान गति में रनअप लेना चाहते हैं लेकिन वहां हवा कभी तेज तो कभी धीमी गति से चल रही थी ऐसे में रनअप से सामंजस्य बनाने में परेशानी हो रही थी।’
  • बारिश के कारण बॉल की चमक जल्दी चली गई आसमान में बादल छाए रहने पर गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है, लेकिन प्रसिद्ध ने कहा- ‘बार-बार बारिश ने गेंदबाजों के लिए परिस्थितियों मुश्किल बना दिया था। गेंद मैदान पर घास से गुजरने के बाद गीली हो रही थी। ऐसे में बॉल जल्दी सॉफ्ट हो गई थी। उसकी चमक भी खत्म हो गई। इससे भी गेंदबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।’
  • पिच में बॉलर्स को मदद नहीं मिली प्रसिद्ध ने कहा- ‘अगर बादल होंगे तो स्विंग होगी। अगर धूप होगी तो स्विंग नहीं होगी। हम ऐसे में सही दिशा में गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे। गेंद के नरम होने के बाद पिच से पर्याप्त मदद नहीं मिल रही थी।’

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूप का माहौल पॉजिटिव: प्रसिद्ध प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा- मैच हारने के बावजूद भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत पॉजिटिव है। प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा- ‘ड्रेसिंग रूम में सभी खुश है और सकारात्मक माहौल है। हमारे पता है कि हमारे लिए यह अवसर क्या मायने रखता है। मुझे लगता है कि हमारे पास एक योजना थी। हम कुछ करना चाहते थे और हमने इसे करने का प्रयास किया। हमने दो बार लगातार दो-दो विकेट चटकाकर मैच में बने हुए थे।

भारतीय टीम को पहले टेस्ट में 5 विकेट की पराजय झेलनी पड़ी थी।

भारतीय टीम को पहले टेस्ट में 5 विकेट की पराजय झेलनी पड़ी थी।

लोअर ऑर्डर की बैटिंग पर काम कर रहे हैं सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम का लॉअर ऑर्डर फेल रहा था। भारतीय टीम ने मैच की पहली पारी में 41 रन पर आखिरी सात जबकि दूसरी पारी में 32 रन पर आखिरी छह विकेट गंवा दिये थे। इस पर प्रसिद्ध ने कहा कि टीम नेट सत्र में इस पर काम कर रही है। आप हमारे नेट सेशन को देखें तो हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

———————————————

भारत के इंग्लैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए…

टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट से पहले प्रैक्टिस की, बुमराह-कृष्णा शामिल नहीं हुए

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी शुरू कर दी है। टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में नेट सेशन किया। लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से मिली हार के बाद प्लेयर्स का यह पहला प्रैक्टिस सेशन था। शुभमन गिल की कप्तानी टीम सुबह 9:15 बजे मैदान पर पहुंची और 3 घंटे तक प्रैक्टिस किया। पढ़ें पूरी खबर



Source link