बरसात में इन सब्जी-फलों को खाने का मतलब.. पेट में जाएंगे कीड़े, सबसे पहले करें ये काम, पूरे सीजन रहेंगे फिट!

बरसात में इन सब्जी-फलों को खाने का मतलब.. पेट में जाएंगे कीड़े, सबसे पहले करें ये काम, पूरे सीजन रहेंगे फिट!


Last Updated:

Monsoon Healthy Food Tips: मानसून में कुछ भी खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. खासकर कुछ सब्जियां और फल तो इस मौसम में जहर हैं. जानें क्या खाएं क्या नहीं..

हाइलाइट्स

  • मानसून में पत्तेदार सब्जियों से बचें
  • भिंडी, करेला, लौकी, कद्दू सुरक्षित सब्जियां हैं
  • तरबूज, खरबूज, अंगूर, चीकू से बचें

Monsoon Food Tips: मानसून में आमतौर पर मौसम जितना सुहावना होता है, अपने साथ उतनी ही नमी, गंदगी और बीमारियां भी लेकर आता है. इस मौसम में खानपान में लापरवाही कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए और किनसे दूरी बनाना सेहत के लिए लाभकारी रहेगा.

विशेषज्ञ ने दी सलाह, इन सब्जियों से रहें दूर 
सतना की सर्टिफाइड डायटिशियन ममता पांडे ने बताया कि वर्षा ऋतु में सबसे ज़्यादा संक्रमण खानपान की गलतियों से होता है. खासकर पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे भाजी, पालक, मेथी और लाल भाजी इस सीजन में जल्दी सड़ती हैं. इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा अधिक होता है. साथ ही गोभी, ब्रोकली और बैंगन जैसी सब्जियों की सतह ढीली होने के कारण इनमें कीड़े और संक्रमण का खतरा रहता है, इसलिए इनका भी सेवन मानसून में टालना चाहिए.

इन सब्जियों का करें सेवन
डायटिशियन के अनुसार, सलाद जैसे कच्चे खाद्य पदार्थों को काटकर देर तक न रखें. इसे तुरंत धोकर और काटकर ही खाएं. वहीं, भिंडी, करेला, लौकी, कद्दू जैसी हार्ड स्किन वाली सब्जियां मानसून में सुरक्षित मानी जाती हैं. इनका सेवन सेहत के लिए बेहतर होता है. वहीं, सालों से चला आ रहा मानसून के दौरान बघेलखंडी नुस्खा, जिसमे सब्ज़ियों को पकाने से पहले उबाला जाता है. नमक मिले गर्म पानी से अच्छे से धो कर इस्तेमाल में लाया जाता है.

मानसून में इन फलों से रहें दूर
फलों की बात करें तो तरबूज, खरबूज, अंगूर और चीकू जैसे सॉफ्ट फ्रूट्स को मानसून में अवॉयड करना चाहिए. क्योंकि, इनमें जल्दी बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है. इसके बजाय हार्ड स्किन वाले फल जैसे नासपाती, केला, आम और आलू बुखारा इस मौसम में ज्यादा सुरक्षित होते हैं.

डायटिशियन ने दी खास सलाह 
डायटिशियन सलाह देती हैं कि इन फलों और सब्जियों में अदरक, लहसुन, काली मिर्च, सोंठ और जीरा जैसे मसालों का प्रयोग करें. क्योंकि, ये प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. इससे फूड पॉइजनिंग, स्किन फंगल इंफेक्शन और पेट की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है.

homelifestyle

बरसात में इन सब्जी-फलों को खाने का मतलब, पेट में जाएंगे कीड़े, पहले करें ये काम

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link