PHOTOS: PM मोदी तक चख चुके हैं छतरपुर के इस लजीज मिठाई का स्वाद, जानिए खासियत

PHOTOS: PM मोदी तक चख चुके हैं छतरपुर के इस लजीज मिठाई का स्वाद, जानिए खासियत


Last Updated:

Chhatarpur Famous Sweet : छतरपुर जिले के लोग सबसे ज्यादा दूध की मिठाई खाने के शौकीन होते हैं. इसलिए जिले में सबसे ज्यादा दूध की मिठाइयां बनाई जाती हैं. दूध से बनी एक ऐसी ही मिठाई है खुरचन. जिसे शुद्ध दूध से बनाया जाता है. इसका स्वाद आमजन से लेकर पीएम मोदी तक चख चुके हैं.

खुरचन की मिठाई का जब भी नाम आता है तो छतरपुर का नाम अपने आप आ जाता है. चौक बाजार के इलाके में जड़िया जी की सौ साल पुरानी खुरचन की दुकान है. यह दुकान बाहर से भले ही पुरानी नजर आती हो लेकिन इस दुकान में बनी खुरचन की मिठाई का लुफ्त उठाने दूर-दूर से लोग आते हैं.

Chhatarpur Local Food

दुकान के मालिक गौरव जड़िया बताते हैं कि खुरचन को शुद्ध दूध से बनाया जाता है. खुरचन निकलने की मात्रा दूध की शुद्धता पर निर्भर करती है. यदि दूध शुद्ध है तो एक किलो दूध में कम से कम डेढ़ सौ ग्राम खुरचन निकलता है. इसे बनाने में मेहनत लगती है. जिसके लिए सबसे पहले दूध को लोहे की कढ़ाई में बहुत धीमी आंच पर उबाला जाता है.

Local food

इसे तब तक उबाला जाता जब तक दूध कढ़ाई में ही खत्म ना हो जाये. यह दूध धीरे-धीरे कढ़ाई में ही चिपक जाता है, उसके बाद परत दर परत निकाल जाता है, जिसे खुरचन कहा जाता है. खुरचन में कम मात्रा में शक्कर का उपयोग होता है. यदि कोई शुगर फ्री की डिमांड करता है तो उसे भी अलग से तैयार करवाया जाता है.

Chhatarpur local food

मिठाइयों में खुरचन की अपनी एक अलग पहचान है. खुरचन का स्वाद लाजवाब होता है, इसी के चलते पीएम मोदी से लेकर शिवराज सिंह और कई मंत्री और राजनेताओं को खुरचन पसंद है. यहां कुछ पुरानी दुकानें हैं जहां आज भी खुरचन का वही स्वाद मिलता है जो 100 साल पहले की खुरचन में होता था. कहीं कोई मिलावट की गुंजाइश नहीं.

local food

छतरपुर की छोटी-छोटी गलियों में आज भी यह दुकान उसी पुराने अंदाज में संचालित हो रही है. दुकान के संचालक गौरव जड़िया बताते हैं कि उनकी यह दुकान 100 साल पुरानी है और 3 पीढ़ियों से उनके यहां खुरचन बनाई जा रही है. यहां के खुरचन की डिमांड विदेशों तक है.

Khurchan

दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरु, भोपाल, इंदौर सहित विदेशों में भी खुरचन की मांग है. पीएम मोदी भी खुरचन का स्वाद ले चुके हैं और इसके मुरीद हो चुके हैं. उन्होंने अपने कई भाषणों में खुरचन का जिक्र किया है.

Chhatarpur

खुरचन फिलहाल 600 रुपये मिलता है. इसकी मिठास दूर-दूर तक फैली है. खुरचन में कोई मिलावट नहीं होती बिलकुल शुद्ध होता है.

Khurchan

हाल ही में पीएम मोदी जब बागेश्वर धाम आए थे तो छतरपुर से खुरचन भेजा गया था. यहां के खुरचन की डिमांड देश के कई शहरों में है. कई एनआरआई ऑर्डर पर मंगवाते हैं.

homemadhya-pradesh

PHOTOS: PM मोदी तक चख चुके हैं छतरपुर के इस लजीज मिठाई का स्वाद, जानिए खासियत



Source link