मऊगंज जिले की नईगढ़ी थाना पुलिस ने नईगढ़ी-कटरा रोड पर पहिलपार मोड़ के पास से 836 शीशी कोडीन फास्फेट युक्त आनरेक्स कफ सिरप जब्त की है।
.
पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रत्युष पटेल, आलोक सिंह, आदर्श दुबे और ऋषभ पांडेय शामिल हैं। आरोपियों से एक टाटा नेक्सन कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने ये कार भी जब्त की है।
जब्त की गई सिरप की कीमत 1.63 लाख रुपए है। कार की कीमत 12 लाख रुपए और मोबाइल फोन की कीमत 37 हजार रुपए है। कुल बरामदगी की कीमत 14 लाख रुपए है।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस नशीली कफ सिरप की आपूर्ति करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।