लाठी-डंडे से हमला, परिवार के 6 लोग घायल: खेत में ट्रेक्टर चलाने पर विवाद, 4 पर केस; आरोप- भतीजों के साथ मारा, अभद्रता की – Shivpuri News

लाठी-डंडे से हमला, परिवार के 6 लोग घायल:  खेत में ट्रेक्टर चलाने पर विवाद, 4 पर केस; आरोप- भतीजों के साथ मारा, अभद्रता की – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बमरा में खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। भरत जाटव अपने खेत में उड़द बोने गया था। उसने देखा कि आमोद शर्मा उसके खेत में ट्रैक्टर चला रहा है। विरोध करने पर आमोद ने अ

.

सुरेश शर्मा ने जातिसूचक अभद्रता करते हुए भरत पर लाठी से हमला किया। इससे उसके दाहिने हाथ में चोट आई। अंकेश ने उसके गाल पर थप्पड़ मारा। आमोद और प्रेमनारायण ने भी लाठियों से हमला किया। इससे भरत के पैर और टखने में चोटें आईं।

भरत को बचाने आए उसके भाई दौलत जाटव और सेवाराम जाटव को भी लाठियों से पीटा गया। दौलत के पैरों, हाथ और कमर में चोटें आईं। सेवाराम के कंधे में चोट आई। भरत की पत्नी रचना, मां परभो, बेटा मस्तराम और भांजा विनोद को भी मारपीट में चोटें आईं।

भरत का भाई मुकेश और अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। पोहरी थाना प्रभारी नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।



Source link