मैं 18 एकड़ का मालिक… अनिरुद्धाचार्य से सवाल पूछकर वायरल हो गया था MP का ये शख्स, अब यूपी में मिली लाश

मैं 18 एकड़ का मालिक… अनिरुद्धाचार्य से सवाल पूछकर वायरल हो गया था MP का ये शख्स, अब यूपी में मिली लाश


Last Updated:

Jabalpur News: एमपी में मझौली के रहने वाले एक शख्स की यूपी में डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. इस शख्स का अनिरुद्धाचार्य के साथ वीडियो भी वायरल हुआ था. जानें माजरा…

इंद्र कुमार (फाइल) और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य.

हाइलाइट्स

  • शादी नहीं होने से परेशान था युवक
  • वीडियो वायरल होने के बाद आया प्रस्ताव
  • 2 जून गया तो फिर नहीं लगा कोई सुराग

रिपोर्ट: पवन पटेल/जबलपुर

बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश के मझौली में रहने वाले एक शख्स की लाश यूपी के कुशीनगर में मिली है. यह शख्स 2 जून से लापता था. शव की शिनाख्त होने के बाद हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. कुछ दिन पहले यह शख्स वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मिला था. वहां इसने सवाल भी पूछा था. इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था, लेकिन अब इसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है.

मझौली के खितौला ग्राम पदवार निवासी इंद्र कुमार तिवारी की लाश उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में मिली है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्र कुमार 2 जून को गोरखपुर शादी के उद्देश्य से गए थे, लेकिन इसके बाद से लापता हो गए थे. 8 जून को मझौली थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. बताया जा रहा है कि इंद्र कुमार की शादी खुशी नामक युवती से तय हुई थी, जिसके लिए वह गोरखपुर गए थे.

ऐसे मिला था प्रस्ताव
दरअसल, इंद्र कुमार कुछ दिन पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पास गए थे. वहां उन्होंने विवाह को लेकर सवाल पूछे थे. उन्होंने कहा था, ”गुरुजी मेरी शादी नहीं हो रही है. मेरी उम्र 45 साल हो चुकी है. मेरे पास 18 एकड़ जमीन है. मां-बाप नहीं है. शादी तय होती है, लेकिन लोग भड़का देते हैं और शादी टूट जाती है”. इस दौरान काफी हंसी-मजाक भी हुआ था. जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने लोगों से अपील की कि, ”देख लो भाई 18 एकड़ वाला लड़का, कोई शादी करना चाहे तो कर सकता है”. इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. कमाल की बात तो ये कि वीडियो वायरल होने के बाद शादी का प्रस्ताव भी आ गया.

साथ गहने और नकदी भी…
जानकारी के अनुसार, ये प्रस्ताव यूपी के गोरखपुर से आया था. फिर इंद्र कुमार कुछ जेवर और नकदी लेकर गोरखपुर गए थे. अब उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस घटना से यूपी से लेकर एमपी तक इंद्र कुमार के सभी जानने वाले हैरान हैं. लोग तमाम तरह के कयास भी लगा रहे हैं…

homemadhya-pradesh

मैं 18 एकड़ का मालिक, अनिरुद्धाचार्य के साथ वायरल हो गया था शख्स, यहां मिली लाश



Source link