वन अमले पर पथराव करने का वीडियो सामने आया है।
खंडवा में शनिवार को वन अमले पर पथराव हो गया। बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारी जंगल में पहुंचे और बोवनी करने लग गए। वन अमले ने रोका तो बहस की। अमले ने सख्ती बरती तो अतिक्रमणकारियों ने गोफन से पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। मामले में 3 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्
.
घटना गुड़ी रेंज अंतर्गत टाकलखेड़ा बीट में डेहरिया क्षेत्र की हैं। शनिवार सुबह 10 बजे वन विभाग का अमला क्षेत्र में गश्त करने पहुंचा था।
वन विभाग ने पिछले महीने 5 हजार से ज्यादा एकड़ वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जंगल में कार्रवाई कर अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया गया। उनके द्वारा कब्जाई गई जमीन पर जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदकर कंटूर बनाए गए। ताकि अतिक्रमणकारी दोबारा इस जमीन का उपयोग नहीं कर पाए।
अब बारिश होने के बाद अतिक्रमणकारी फिर से एक्टिव हो गए। जंगल में बेखौफ होकर बोवनी करने लग गए। वन अमले को चुनौती देते हुए उन्होंने बोवनी शुरू कर दी हैं।
गुड़ी रेंजर नरेंद्र पटेल के मुताबिक
एक वनरक्षक को पथराव के दौरान चोंट लगी हैं। मामले की शिकायत थाना पिपलोद पुलिस से की। पुलिस ने भारत उर्फ भायटा, सुभाष उर्फ सुबला व खना बारेला सहित 10 अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं।


सीएम के मंत्रालय को चैलेंज कर रहे अतिक्रमणकारी वर्तमान में वन मंत्रालय मुख्यमंत्री के अधीन हैं। वनमंत्री रहे रामनिवास रावत की उपचुनाव में हार के बाद वन विभाग के मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं। खंडवा के जंगलों में अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली तो उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी के बाद स्थानीय वन विभाग ने पुलिस और प्रशासन के साथ मई महीने में जंगल को अतिक्रमण मुक्त कराया था। लेकिन अब अतिक्रमणकारी फिर से एक्टिव होकर मुख्यमंत्री के मंत्रालय को चैलेंज करने लगे हैं।