आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को एनएचएआई ने बायपास के रूट में आने वाले 6 गांव की 5.94 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहित करने की अधिसूच
.
एनएचएआई ने पनिहार, बरौआ नूराबाद, निरावली, जिनावली, जिगसौली और सौजना की जमीनों की अधिग्रहण सूचना निकाली है। निरावली से काउंटर मैग्नेट सिटी क्षेत्र होते हुए पनिहार तक तैयार होने वाले इस बायपास की लंबाई करीब 29 किलोमीटर रहेगी।
4 लेन इस बायपास के बनने के बाद आगरा-मुंबई रूट पर वाहन चालकों का करीब 28-30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर बचेगा। इस रूट पर वाहन चालकों को अभी बेला की बावड़ी,विक्की फैक्ट्री से झांसी बायपास पर होकर रायरू से आना-जाना होता है। जिसके लिए करीब 60-62 किलोमीटर तक का चक्कर लगाना पड़ता है।