शहडोल में आकाशीय बिजली से 3 दिन में दो मौत: आम बीनने गई युवती और खेत जा रही महिला आई चपेट में – Shahdol News

शहडोल में आकाशीय बिजली से 3 दिन में दो मौत:  आम बीनने गई युवती और खेत जा रही महिला आई चपेट में – Shahdol News



शहडोल जिले में बारिश के साथ आकाशीय बिजली ने दो लोगों की जान ले ली। ताजा घटना में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के विजहा के कूदरी टोला गांव में 24 वर्षीय अंकिता पटेल की मौत हुई।

.

शुक्रवार शाम को अंकिता अपने घर के पास स्थित आम के बगीचे में आम बीनने गई थी। तेज बारिश से बचने के लिए वह एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद 8 वर्षीय बालिका दूसरे पेड़ के नीचे थी, जिससे वह बच गई।

इससे पहले बुधवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के गुर्रा गांव में एक अन्य घटना हुई। खेत जा रही बेला बाई नाम की महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अंकिता की मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link