61 साल का रिकॉर्ड चकनाचूर… 19 साल के बैटर ने खेली धांसू पारी

61 साल का रिकॉर्ड चकनाचूर… 19 साल के बैटर ने खेली धांसू पारी


Last Updated:

लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में धांसू शतक जड़ा. उन्होंने 153 रन की पारी खेलकर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. 19 साल के प्रिटोरियस अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के सबसे …और पढ़ें

19 साल की उम्र में डेब्यू टेसट में जड़ दिया शतक.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर कमाल कर दिया. 19 साल के प्रिटोरियस डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 61 साल पुराना साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तहस नहस कर दिया. लुआन के शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली पारी में बड़े स्कोर की ओर से कदम बढ़ाए. यह टेस्ट मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोट्स क्लब में खेला जा रहा है.

लेफ्ट हैंड बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रिटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) ने 160 गेंदों पर 112 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 153 रन बनाए. लुआन ने 19 साल 93 दिन की उम्र में टेस्ट सेंचुरी जड़ी. इससे पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम पोलॉक के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था जिन्होंने 1964 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 19 साल 317 दिन की उम्र में शतक ठोका था. लुआन ने अपनी सेंचुरी 112 गेंदों पर पूरी की जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

कैप्टन स्मृति मंधाना की टी20 में पहली सेंचुरी, नॉटिंघम में मचाया कोहराम, बना डाला अद्भुत रिकॉर्ड

लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने डेब्यू टेस्ट में खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

साउथ अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर पहली पारी में 9 विकेट पर 418 रन बना लिए थे. कॉर्बिन बॉश 100 रन पर नाबाद हैं जबकि क्वेन मफाका 9 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपने डेब्यू टेस्ट में डेवाल्ड ब्रेविस ने 51 रन की पारी खेली वहीं कोडी यूसुफ 27 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान केशव महाराज ने 21 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेहमान साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.उसने अपने टॉप के 4 विकेट महज 55 के स्कोर पर गंवा दिए. इसके बाद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलका पारी को संभाला. दोनों अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. डेब्यू टेस्ट में दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. दोनों ने स्कोर को 150 रन तक पहुंचाया. इसके बाद ब्रेविस 51 रन बनाकर आउट हो गए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

61 साल का रिकॉर्ड चकनाचूर… 19 साल के बैटर ने खेली धांसू पारी



Source link