IND vs ENG Womens 1st T20I: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड दौरे का धमाकेदार आगाज किया है. T20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान स्मृति मंधाना के तूफानी शतक और डेब्यू मैच खेल रहीं 20 साल की श्री चरणी के 4 विकेट की मदद से भारत ने इंग्लैंड को 97 रनों से धूल चटा दी. नॉटिंघम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 210 रन का बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाया. टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान इंग्लैंड की बैटिंग कप्तान नैट सिवर ब्रंट (66) को छोड़कर धराशायी हो गई, जिससे 14.5 ओवर में ही पूरी टीम 113 रन आउट हो गई.