VIDEO: दूसरे टेस्ट से पहले WWE… अर्शदीप सिंह की छाती पर बैठे बॉलिंग कोच, अनोखे दंगल ने मचाया तहलका

VIDEO: दूसरे टेस्ट से पहले WWE… अर्शदीप सिंह की छाती पर बैठे बॉलिंग कोच, अनोखे दंगल ने मचाया तहलका


India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के आगाज में अभी 4 दिन का समय बाकी है. टीम इंडिया इस मुकाबले में वापसी करने की तैयारी में है. इस बीच प्रैक्टिस के एक वीडियो से इंटरनेट पर तूफान मचा हुआ है जिसमें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और टीम इंडिया के पेसर अर्शदीप सिंह के बीच अनोखा दंगल देखने को मिला है. दोनों के बीच खूब उठा-पटक हुई, इसे पास में बैठे आकाश दीप ने भी ज्वाइन किया. 

किसकी हुई जीत?

अर्शदीप सिंह और मोर्ने मोर्केल के बीच मजेदार टक्कर देखने को मिली. मोर्केल के सामने अर्शदीप चित नजर आए, जिसके बाद आकाश दीप और अर्शदीप दोनों ने मिलकर मोर्केल को गिराया. इसके बाद मोर्केल उठते हैं और फिर अर्शदीप के ऊपर बैठकर उनके गुदगुदी करते हैं. तीनों के बीच खूब मौज मस्ती देखने को मिली, ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

अर्शदीप के डेब्यू का इंतजार

टीम इंडिया को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में टीम इंडिया में महज एक स्पिनर प्लेइंग-XI का हिस्सा था, इसके बावजूद अर्शदीप सिंह का डेब्यू नहीं हो सका. अब अगले मुकाबले में उनके डेब्यू की उम्मीद की जा रही है. देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल आखिर बर्मिंघम में कितने स्पिनर्स खिलाते हैं. इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. 

ये भी पढे़ं… IND vs ENG: टीम इंडिया की एक और हार… इंग्लैंड बन जाएगी WTC की ‘सरताज’, ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड पर ‘ग्रहण’

बॉलिंग बनी थी वीकनेस

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की बॉलिंग में वीकनेस नजर आई. इंग्लिश टीम ने आसानी से चौथी पारी में 371 रन का टारगेट चेज कर लिया था. बुमराह भी फेल नजर आए थे. हालांकि, शार्दुल ठाकुर ने 2 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने चौथी पारी में 3 विकेट हासिल किए थे. खराब फील्डिंग हार का बड़ा कारण साबित हुई. अब दूसरा टेस्ट भारतीय टीम के लिए हर हाल में जीतना जरूरी होगा.





Source link