तेज गेंदबाज को इंग्लैंड से आया बुलावा, खलील को मिला अच्छे प्रदर्शन का ईनाम

तेज गेंदबाज को इंग्लैंड से आया बुलावा, खलील को मिला अच्छे प्रदर्शन का ईनाम


Last Updated:

तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 2025 सीजन के अंत तक काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप मैच खेलने के लिए एसेक्स के साथ डील साइन की है. 27 साल के खलील अहमद मई के अंत से इंग्लैंड में हैं, वह इंडिया-ए के लिए खेले थे. आईपीएल 202…और पढ़ें

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद

इंग्लैंड से राजीव की रिपोर्ट. पहले पीली जर्सी में साल 2025 में आईपीएल में धूम मचाया नतीजा इस गेंदबाज को इंडिया A के लिए चुना गया और जब ये गेंदबाज इंग्लैंड पहुंचा तो पहले से टीम में खेल रहे बाकी के तेज गेंदबाजों से ज्यादा सानदार गेंदबाजी की. नतीजा काउंटी क्रिकेट खेलने का आफर मिला जिसको खुशी खुशी स्वीकार किया इस तेज गेंदबाज ने. बात कर रहे हैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन 18 में खेलने वाले खलील अहमद की.

टीम इंडिया में सालों पहले चुने गए लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद इंग्लैंड में खेलते दिखेंगे. खलील आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे. खलील अहमद ने इंडिया-ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड में घातक गेंदबाजी की थी. वह भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेल चुके हैं. खलील को काउंटी टीम एसेक्स ने साइन किया है.

खलील खेलेंगे काउंटी

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की काउंटी टीमों को हमेशा तलाश रहती है और कोई उनके मैदानों पर जाकर उनके बल्खलेबाजों का शिकार करे तो आनन फैानन में उस गेंदबाज को करार मिल जाता है. खलील अहमद ने 2025 सीजन के अंत तक काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप मैच खेलने के लिए एसेक्स के साथ डील साइन की है. 27 साल के खलील अहमद मई के अंत से इंग्लैंड में हैं, वह इंडिया-ए के लिए खेले थे. उन्होंने नॉर्थम्प्टन में पहले मैच में जेम्स रेव, जॉर्ज हिल, क्रिस वोक्स और एसेक्स में अपने साथी जॉर्डन कॉक्स को आउट किया था.खलील अहमद ने शनिवार को क्लब द्वारा जारी एक बयान में कहा, “मैंने क्लब के इतिहास के बारे में बहुत कुछ सुना है. मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और तत्काल प्रभाव डालने की कोशिश करूंगा. मैं चेम्सफोर्ड में खेलने, एसेक्स सदस्यों और प्रशंसकों से मिलने और ऐसा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं, जिस पर वे गर्व कर सकें.”

घरेलू क्रिकेट के घातक गेंदबाज

डोमेस्टिक क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हुए खलील अहमद ने 63 मैचों में 27.92 की औसत से 92 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4-35 रहा है. वहीं 20 प्रथम श्रेणी मैचों में अहमद ने 27.67 की औसत से 56 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-37 रहा है. एसेक्स के क्रिकेट निदेशक क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, “हम भारत ए के लिए उनके प्रदर्शन से प्रभावित थे और हमारा दृढ़ विश्वास है कि वह हमारे पहले से ही बहुत मजबूत सीम अटैक को और मजबूत कर सकते हैं. बाएं हाथ के सीमर के रूप में, वह कुछ अलग पेश करते हैं और वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप दोनों में टीम में एक नया जोश भर देंगे. काउंटी का अनुभव खलील को और बेहतर गेंदबाज बनाने में मदद करेगा और इतिहास गवाह है कि जो भी गेंदबाज काउंटी में खेला उसकी गेंदबाजी में  अलग तरीके का निखार देखने को मिला.

homecricket

तेज गेंदबाज को इंग्लैंड से आया बुलावा, खलील को मिला अच्छे प्रदर्शन का ईनाम



Source link