Last Updated:
WCL 2025 Final Pakistan Champions vs South Africa Highlights : पाकिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका ने एबी डिविलियर्स की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 9 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की ट्रॉफी अपने नाम …और पढ़ें
हाइलाइट्स
- साउथ अफ्रीका ने जीती वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स ट्रॉफी
- फाइनल में पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका ने रौंदा
- एबी डिविलियर्स ने ठोकी तूफानी सेंचुरी
एजबेस्टन में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के फाइनल मैच में 41 साल के एबी डिविलियर्स ने 12 चौके और 7 छक्के लगाए. 196 रन का लक्ष्य 16.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर दमदार जीत से साथ ट्रॉफी अपने नाम की. पाकिस्तान से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए एबी डिविलियर्स ने हाशिम अमला (14 गेंदों में 18 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 72 रन जोड़े और दूसरे विकेट के लिए जेपी डुमिनी (28 गेंदों में नाबाद 50 रन) के साथ नाबाद 125 रन जोड़े.
डिविलियर्स ने अकेले लगाई पाकिस्तान की लंका
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए विजयी रन बनाए. एबी डिविलियर्स ने 24 जुलाई को इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ 41 गेंदों में शतक और 27 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ 39 गेंदों में शतक बनाया था. उन्होंने फाइनल मैच में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 47 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा पार किया.
एबी डिविलियर्स ने WCL 2025 के छह मैचों में कुल 431 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए उनको फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.
पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ओपनर शार्जील खान के 44 गेंदों में 76 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 का स्कोर खड़ा किया. उमर अमीन ने 19 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए हार्डस विलजोएन और वेन पार्नेल ने दो-दो विकेट लिए और एक पाकिस्तानी बल्लेबाज को डुआने ओलिवियर ने पवेलियन भेजा.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें