बाजार से खरीदो बीज, कीटनाशक, दवा… नकद कृषि विभाग से ले जाओ, किसान भाइयों पता है ये योजना?

बाजार से खरीदो बीज, कीटनाशक, दवा… नकद कृषि विभाग से ले जाओ, किसान भाइयों पता है ये योजना?


Last Updated:

Farmers New Scheme: बहुत कम किसानों को इस योजना के बारे में पता है. क्योंकि ये योजना किसानों के खर्च कम कर देती है. खेती सामान पर यहां…

हाइलाइट्स

  • किसानों को बीज, कीटनाशक पर अनुदान मिलेगा
  • पक्का बिल लेकर कृषि विभाग से नकद अनुदान प्राप्त करें
  • कृषि विभाग में पंजीयन कर सीधे लाभ लें

Kisan News: मध्य प्रदेश पर मानसून मेहरबान है. कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. जहां कम बारिश हुई है, वहां पर किसानों द्वारा बुवाई शुरू कर दी गई है. जल्द ही किसान इनमें टॉनिक डालना शुरू कर देंगे. लेकिन, किसान भाई शायद यह नहीं जानते होंगे कि बीज से लेकर कीटनाशक और पेस्टिसाइड तक पर भी अनुदान की योजना है. किसान अगर इसका लाभ लेते हैं तो उन्हें खेती में थोड़ी राहत मिल जाएगी. क्योंकि, बुवाई के समय हमेशा बीज के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ जाते हैं. ऐसे में अगर वे योजना का लाभ लेते हैं तो उनके खर्च में कुछ कमी आ जाएगी. इसके लिए पक्का बिल लेना होगा.

किसानों को करने होंगे दो काम
बता दें,  इस समय सोयाबीन, मक्का, मूंग, उड़द, अरहर, मूंगफली सहित अन्य फसलों की बुवाई की जा रही है. इसके बाद कभी खेतों में कीटनाशक डाला जाएगा. फिर फसलों की बढ़वार के लिए टॉनिक दिया जाएगा. फूल और फलन के लिए भी दवा का इस्तेमाल करना पड़ता है. अगर किसान बीज से लेकर किटनाशक तक में कुछ अनुदान लेना चाहता हैं तो उन्हें दो काम करने पड़ेंगे. सबसे पहले तो जहां से सामग्री खरीद रहे हैं, उस दुकान से उसका पक्का बिल ले लें. फिर जैसे ही यह बिल लेकर कृषि विस्तार अधिकारी या कृषि विभाग के जिला कार्यालय पहुंचेंगे तो उन्हें तत्काल नकद अनुदान मिल जाएगा.

दो तरीके से राहत, यहां जानें
सागर में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेश त्रिपाठी बताते हैं कि एक तो किसान कृषि विभाग में पंजीयन करवाने के बाद सीधे बीज और अन्य योजनाओं का लाभ ले सकता है. जब भी यहां से बीज खरीदेंगे तो उन्हें अनुदान पर ही दिया जाता है. दूसरा जो बाहर से खरीद रहे हैं, वे अगर अनुदान लेना चाहते हैं तो बिल लेकर आ सकते हैं, उन्हें नकद राशि दे दी जाती है.

homeagriculture

बाजार से खरीदो बीज, कीटनाशक, दवा… नकद यहां से ले जाओ, पता है ये योजना?



Source link