राजा हत्याकांड: शिलोम को फिर इंदौर लेकर पहुंची एसआईटी: शिलांग पुलिस ने शिलोम जेम्स के घर की ली तलाशी, सोनम के जेवर को लेकर जांच – Indore News

राजा हत्याकांड: शिलोम को फिर इंदौर लेकर पहुंची एसआईटी:  शिलांग पुलिस ने शिलोम जेम्स के घर की ली तलाशी, सोनम के जेवर को लेकर जांच – Indore News


देवास नाका स्थित वह फ्लैट जहां शिलांग पुलिस जांच करने पहुंची।

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी शिलांग एसआईटी की टीम एक बार फिर इंदौर पहुंची। शनिवार देर रात टीम ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महालक्ष्मी नगर स्थित शिलोम जेम्स के घर की तलाशी ली। करीब आधे घंटे तक चली कार्यवाही में अफसरों ने कई

.

गौरतलब है कि गुरुवार को शिलांग पुलिस प्रॉप्रटी ब्रोकर शिलोम जेम्स, गार्ड बलवीर और बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर को इंदौर से अपने साथ शिलांग ले गई थी, जहां तीनों को छह दिन की रिमांड पर लिया गया है। जांच के दौरान शिलोम को लेकर एसआईटी की टीम दोबारा इंदौर आई और उसके घर पर दबिश दी।

लोकेंद्र के कहने पर शिलोम जेम्स ने गार्ड के साथ मिलकर खाली प्लॉट पर सोनम का बैग जलाया था।

किराए पर दिया था फ्लैट, सबूत मिटाने का आरोप

शिलोम ने बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर से इमारत किराए पर ली थी और उसमें विशाल चौहान को जी-1 फ्लैट किराए पर दिया था। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद आरोपी सोनम और राज इसी फ्लैट में रुके थे और फिर एक बैग छोड़कर फरार हो गए थे। शिलोम ने चौकीदार बलवीर की मदद से वह बैग गायब करवा दिया था और उसे महालक्ष्मी नगर इलाके में जलाया गया था।

एफएसएल टीम ने बाद में घटनास्थल से जली हुई सिम और अन्य अहम चीजें जब्त की थीं। लोकेन्द्र की गिरफ्तारी ग्वालियर से हुई थी। पूछताछ में शिलोम ने पहले तो कहा था कि लोकेन्द्र के पास पिस्टल थी, लेकिन बाद में बताया कि पिस्टल और लैपटॉप उसने इंस्ट्रडीज हाउस के पास नाले में फेंक दिए थे। तलाशी के दौरान एसआईटी को वहां से थैली में बंद पिस्टल भी मिल गई थी।

शिलोम की कार से 50 हजार रुपए जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने शिलोम की कार की भी तलाशी ली, जिसमें से 50 हजार रुपए नकद जब्त किए गए। शिलोम पर सबूत मिटाने का आरोप है और फिलहाल उसे शिलांग में रिमांड पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

राजा हत्याकांड- बिल्डिंग मालिक से सामना कराने पर टूटा कॉन्ट्रैक्टर

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस बुधवार (25 जून) को इंदौर से शिलॉन्ग लौट गई। टीम यहां 9 दिन रही। शिलॉन्ग पुलिस अपने साथ उस बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, ब्रोकर-कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को भी ले गई है, जिसके एक फ्लैट में सोनम रुकी थी। इन तीनों का आरोपी विशाल चौहान और राज कुशवाह से सामना कराया जाएगा। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने शिलोम जेम्स की निशानदेही पर इंदौर से पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस और 50 हजार रुपए बरामद किए। ये सारी चीजें सोनम के काले बैग में थीं। पूरी खबर पढ़ें…

राजा हत्याकांड: आरोपी आकाश और आनंद बयान से पलटे

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के 2 आरोपियों आनंद और आकाश कोर्ट में अपने बयान से पलट गए। उन्होंने राजा की हत्या में शामिल होने से इनकार कर दिया। हालांकि, शिलॉन्ग पुलिस की पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूला था। पुलिस ने बताया कि हमारे पास न केवल आनंद और आकाश बल्कि सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जो अदालत में रखे जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link